Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » 18 vehicles parked in a colony in Korba were vandalized. | कोरबा में कॉलोनी में खड़ी 18 गाड़ियों में तोड़फोड़: आरोपी ने कई इलाकों में मचाया उत्पात; पुराने विवाद को लेकर स्कूली बच्चों के बीच मारपीट – Korba News
Breaking News

18 vehicles parked in a colony in Korba were vandalized. | कोरबा में कॉलोनी में खड़ी 18 गाड़ियों में तोड़फोड़: आरोपी ने कई इलाकों में मचाया उत्पात; पुराने विवाद को लेकर स्कूली बच्चों के बीच मारपीट – Korba News

By adminNovember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 155 1 1764493161
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा जिले में मारपीट और तोड़फोड़ की 2 अलग-अलग घटना सामने आई है। पहली घटना में 29 नवंबर की रात एक आरोपी ने मुड़ापार शारदा विहार स्थित वैभव होम्स परिसर में खड़ी 18 गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दिया। मामला मानिकपुर चौकी का है।

.

दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जहां स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच सड़क पर ही मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में शामिल सभी लड़के नाबालिग है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देख सभी भाग गए।

आरोपी ने करीब 18 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया था।

आरोपी ने करीब 18 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया था।

पहली घटना, गाड़ियों में तोड़फोड़

29 नवंबर की रात वैभव होम्स परिसर के कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि रात डेढ़ बजे एक युवक हाथ में रॉड लेकर परिसर में घुसा और एक के बाद एक खड़ी 18 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। आवाज सुनकर जब लोग बाहर आए तो युवक पीछे के दरवाजे से भाग निकला।

रात में घटना को अंजाम देने के बाद, युवक सुबह फिर से इसी कॉलोनी में आया और उत्पात मचाने की कोशिश की, लेकिन लोगों को देखकर फिर फरार हो गया। वैभव होम्स परिसर के अध्यक्ष संदीप पांडे ने बताया कि रात में ही मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई थी। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

पहले भी कई जगह उत्पात मचा चुका था आरोपी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने रात में टीपी नगर और आसपास के क्षेत्रों में भी उत्पात मचाया था। मानिकपुर चौकी में पदस्थ एएसआई अमर जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम दीपू भारती है।

दीपू भारती एसईसीएल में सुरक्षाकर्मी है और कुछ साल पहले ही चिरमिरी क्षेत्र से कोरबा स्थानांतरित हुआ था। वह दादर में किराए के मकान में रहता है। पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

वैभव होम्स परिसर के कॉलोनी में वाले लोगों ने थाने में शिकायत की थी।

वैभव होम्स परिसर के कॉलोनी में वाले लोगों ने थाने में शिकायत की थी।

दूसरी घटना- कोरबा में स्कूली छात्रों के दो गुटों में मारपीट

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत फेस 1 में स्कूली छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में एक छात्र के सिर पर लोहे के चूड़े से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर की रात फेस 1 मैदान में लगभग 12 से 15 की संख्या में स्कूली छात्र एकत्रित हुए थे। पुराने विवाद को लेकर दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे के सिर पर चूड़े से वार कर दिया।

मारपीट के सभी आरोपी नाबालिग है।

मारपीट के सभी आरोपी नाबालिग है।

पुलिस को देख भागे बच्चे

घटना को देख स्थानीय लोगों ने तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ छात्र पुलिस को देखकर वहां से भाग खड़े हुए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट करने वाले छात्रों की उम्र लगभग 14 से 17 साल बताई जा रही है। बाल कल्याण समिति के सदस्य मनोज ठाकुर ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नाबालिग बच्चों में मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके लिए कहीं न कहीं बच्चों के पालक भी जिम्मेदार हैं।

उन्होंने यह भी बताया गया कि इससे पहले मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत हेलीपैड में भी स्कूली बच्चों के बीच मारपीट की ऐसी ही घटना सामने आई थी, जिस पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाई थी। स्कूल प्रबंधन को भी बच्चों की स्कूल में उपस्थिति और उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दीपका में भ्रष्टाचार के आरोप,नेता प्रतिपक्ष ने जांच की मांग:कहा- पार्षदों ने निजी घरों में लगाए बोरवेल, बस स्टैंड पर किया अवैध कब्जा

June 9, 2026

प्रभारी मंत्री बोले- आपसी समन्वय के साथ काम करें जनप्रतिनिधि-अधिकारी:सरगुजा में अधिकारियों की ली विभागवार समीक्षा बैठक, कहा- बेहतर समन्वय बनाने का प्रयास

June 9, 2026

सीमेंट-प्लांट में मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत:पुलिस जांच में जुटी, परिजन प्रबंधन पर लगा रहे गंभीर आरोप, कांग्रेस ने की मुआवजे की मांग

June 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073005
Views Today : 6
Views Last 7 days : 285
Views Last 30 days : 5626
Total views : 96532
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.