![]()
भास्कर न्यूज | बेमेतरा टाउन हॉल में रविवार को आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान समारोह में सेनानी परिवारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने 82 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रहलाद रजक ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक सावित्री मंडावी, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक डॉ. जायसवाल एवं सुनील माहेश्वरी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था जिला अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समारोह में किरण केयूर भूषण मिश्रा, प्रभात मिश्र, राजेंद्र मिश्र, रमेश सैनिक सहित जिले और अन्य क्षेत्रों से आए अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण कर नई पीढ़ी को प्रेरित करना रहा।
<
