![]()
जगदलपुर के धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के दूसरे दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं में जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। देशभर से आए खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें कई इवेंट्स में करीबी मुकाबले ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। पुरुष वर्ग की बाधा दौड़ में असम के त्रैलोक्य मसरोंग ने 15.85 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना के सपावत दत्तू 16.65 सेकंड के साथ दूसरे और त्रिपुरा के हरि मोहन त्रिपुरा 16.82 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में गुजरात के संतोषभाई उत्तमभाई गनवित ने 49.332 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। ओडिशा के नोबल कुमार किसान महज 0.003 सेकंड के अंतर से पीछे रहकर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कर्नाटक के रामू तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर में झारखंड का दबदबा 100 मीटर दौड़ में झारखंड के शिव कुमार सोरेन ने 10.58 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। छत्तीसगढ़ के तिलक बर्सेल 10.87 सेकंड के साथ दूसरे और ओडिशा के अतीश किंडो 10.91 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में लक्षद्वीप का शानदार प्रदर्शन पुरुषों की लंबी कूद में लक्षद्वीप के अब्दुल फतह एनएम ने 7.03 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। ओडिशा के भीमा सरदार और जीवन मुक्ति बिलुंग दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में गुजरात आगे, छत्तीसगढ़ को रजत डिस्कस थ्रो में गुजरात के मकवाना दानिश दिलीपभाई ने 44.83 मीटर की दूरी तय कर स्वर्ण पदक जीता। छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने 35.56 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया, जिससे स्थानीय दर्शकों में उत्साह देखा गया। ओडिशा के चंद्रय मुर्मू तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन महिला 100 मीटर दौड़ में झारखंड की पृथ्वी ओरव ने 12.73 सेकंड में स्वर्ण पदक जीता। नागालैंड की रुदुओलहौनुओं बेहो दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि झारखंड की पुतुल बास्की ने तीसरा स्थान हासिल किया।
<
