![]()
सूरजपुर भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जयनगर में 3 करोड़ 80 लाख 15 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जयनगर एनएच से कासापारा तक प्रस्तावित इस सड़क का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। यह सड़क जयनगर एनएच से कासापारा तक बनाई जाएगी। इस अवसर पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अंत्योदय सरकार का लक्ष्य अपने संबोधन में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने जोर दिया कि सरकार का लक्ष्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, और यह सड़क उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मंत्री राजवाड़े ने आगे कहा कि अच्छी सड़कें केवल आवागमन को आसान नहीं बनातीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जयनगर से कासापारा तक बनने वाली यह सड़क आने वाले समय में क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी।
<
