Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सुसाइड-केस में कांग्रेस नेता राजू पाल गिरफ्तार:भिलाई में युवक ने फांसी लगाकर दी जान;सुसाइड नोट में पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
Breaking News

सुसाइड-केस में कांग्रेस नेता राजू पाल गिरफ्तार:भिलाई में युवक ने फांसी लगाकर दी जान;सुसाइड नोट में पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

By adminMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1774931860 whatsapp image 2026 03 30 at 111953 pm 1774901380
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 03 30 at 111953 pm 1774901380
भिलाई के कोहका हाउसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाले 42 वर्षीय मोहन रामटेके की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस केस में नामजद आरोपी और कांग्रेस नेता राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोहन ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने राजू पाल और एक महिला पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया था। मामला स्मृतिनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 28 मार्च को मोहन रामटेके ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिससे घटना की असली वजह सामने आई। जांच में पता चला कि मोहन ने राजू पाल और एक अन्य महिला से कुछ पैसे उधार लिए थे। उधारी की रकम वापस मांगने को लेकर दोनों आरोपी उसे लगातार धमका रहे थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। सुसाइड नोट की जांच के बाद दर्ज हुई FIR पुलिस के मुताबिक, मोहन ने अपने सुसाइड नोट में साफ लिखा था कि वह आरोपियों की प्रताड़ना से बुरी तरह टूट चुका था। बार-बार पैसों का दबाव बनाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के कारण उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने पहले मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान सुसाइड नोट में लिखी बातों और गवाहों के बयानों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता राजू पाल भेजे गए जेल सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता राजू पाल और उसकी सहयोगी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजू पाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले की दूसरी आरोपी महिला की भी जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। परिजनों ने लगाए थे गंभीर आरोप बताया जा रहा है कि जिस दिन मोहन ने आत्महत्या की, उसी दिन उसकी मां का अस्पताल में ऑपरेशन होना था। लेकिन सुबह मोहन की लाश घर के अंदर मिली। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने इस एंगल पर भी जांच की, हालांकि पुलिस के मुताबिक हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि पैसों के लेन-देन को लेकर ही मोहन ने आत्महत्या की। मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

RTE-प्रतिपूर्ति विवाद…प्रति छात्र वास्तविक खर्च सार्वजनिक करने की मांग:प्राइवेट एसोसिशन बोला- 11 सालों से RTE फीस नहीं बढ़ी, कर्मचारियों की सैलरी 8 गुना तक बढ़ाई

April 8, 2026

पीएनबी के असिस्टेंट मैनेजर से 21 लाख रुपये की ठगी:जमीन बेचने का झांसा दिया, पैसे लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री

April 8, 2026

धमतरी में बेटी के जन्म का जश्न:24 साल बाद घर आई बेटी, बाजे-गाजे के साथ अस्पताल से घर लाए परिजन

April 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066391
Views Today : 48
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 2791
Total views : 87223
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.