Uncategorized

गणेश झांकी देखने निकले भाजपा पार्षद प्रीतम ठाकुर की कार पर पथराव, दो अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर में गणेश झांकी देखने परिवार के साथ निकले भाजपा पार्षद एवं जोन-8 अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर की कार पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पथराव कर दिया। घटना बैरनबाजार स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास की है। दोनों युवक पार्षद की कार का पीछा कर रहे थे। आरोप है कि कार को रोककर अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों ने पत्थर से हमला किया और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पार्षद के समर्थक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पार्षद ने कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले आमापारा इलाके में पार्षद प्रीतम ठाकुर का दो बाइक सवार युवकों से विवाद हुआ था। दोनों युवक बाइक गलत तरीके से चला रहे थे। इस पर पार्षद ने उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। पार्षद ने दोनों युवकों को आजाद चौक थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ देर बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया। आरोप है कि उस समय दोनों युवक नशे की हालत में थे।

पार्षद परिवार के साथ गणेश झांकी के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक बाइक से उनकी कार का पीछा करते हुए बैरनबाजार स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास पहुंचे। यहां कार रुकने पर दोनों ने पत्थर से कार पर हमला कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए।

वारदात के बाद बड़ी संख्या में पार्षद के समर्थक मौके पर पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button