![]()
कोंडागांव जिले के धनोरा में संसदीय संकुल विकास परियोजना कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और नई संभावनाओं को साकार करना है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ेगी। यह धनोरा क्षेत्र को प्रशासनिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से नई दिशा प्रदान करेगी। जननायकों ने खंडामुंदिया पहुंचकर आस्था स्थल का किया दर्शन कार्यालय के शुभारंभ के बाद, जननायकों ने खंडामुंदिया पहुंचकर आस्था स्थल के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि विकास और आस्था दोनों ही जनता के विश्वास के प्रतीक हैं, और इन्हीं के साथ क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम और कांकेर सांसद भोजराज नाग भी मौजूद रहे। जनता के विश्वास और सहयोग से यह प्रयास क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखेगा।
<



