![]()
बेमेतरा| राजधानी में वर्ल्ड ब्राहम्ण फेडरेशन के बैनर तले आयोजित महिला शिखर सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 33 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम धनगांव निवासी शिक्षिका सरोज तिवारी को शिक्षा एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सरोज तिवारी, फेडरेशन बेमेतरा की जिला सचिव भी हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर महापौर मिलन चौबे, भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडे, डीसीपी अर्चना झा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा और हेमलता शर्मा उपस्थित रहे।
<
