![]()
बेमेतरा| ऑल इंडिया लीनेस क्लब प्रेरणा गोल्ड द्वारा हनुमान मंदिर घड़ी चौक में प्याऊ घर खोला गया। जहां दर्शनार्थियों एवं राहगीरों को शीतल पेय प्राप्त हो सके। उक्त सेवा सहयोग कार्य में चार्टर अध्यक्ष विनोद राघव, अध्यक्ष उमा तिवारी, सचिव निधि बनाफर, कोषाध्यक्ष निम्मी पटेल, रश्मि शर्मा, वीणा शर्मा आदि मौजूद रहीं।
<
