![]()
राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में देर रात टहलने निकली युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देवपुरी भाठापारा इलाके में अज्ञात बदमाशों ने न केवल युवती पर भद्दी टिप्पणियां की, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत टिकरापारा पुलिस में की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से बीए की छात्रा है और अपनी आजीविका के लिए एक अस्पताल की कैंटीन में काम करती है। गुरुवार (2 अप्रैल) की रात करीब 12:20 बजे वह अपनी दो सहेलियों के साथ खाना खाने के बाद घर के पास टहल रही थी। छात्रा का आरोप है कि जब वे देवपुरी भाठापारा स्थित ‘छाया फैंसी स्टोर’ के पास पहुंचीं, तो वहां पहले से कुछ अज्ञात युवक बैठे हुए थे। युवतियों को देखते ही लड़कों ने उन पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने पीड़िता से कहा— “इतने कम कपड़े पहनकर क्यों घूम रही हो?” इसके बाद उन्होंने मां-बहन की गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर की मारपीट, शरीर पर आए चोट के निशान जब छात्रा और उसकी सहेलियों ने गाली-गलौज का विरोध किया और टोका, तो युवक उग्र हो गए। बदमाशों ने युवतियों को जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से उन पर हमला कर दिया। छीना-झपटी और मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए। इस हमले में छात्रा के बाएं हाथ, दाएं कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। मकान मालिक ने बीच-बचाव कर बचाई जान हंगामा बढ़ता देख युवतियों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर पीड़िता के मकान मालिक तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के बाद बदहवास छात्रा अपनी सहेलियों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। “पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।”
<
