Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर निगम का गजब कारनामा… 750 फ्लैटों के सूखे नल कनेक्शन कटे, दावा- 9 लाख 95 हजार से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई
Breaking News

रायपुर निगम का गजब कारनामा… 750 फ्लैटों के सूखे नल कनेक्शन कटे, दावा- 9 लाख 95 हजार से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई

By adminFebruary 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
19 02 2026 raipur corporation news
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर नगर निगम की जोन-8 टीम ने कबीर नगर स्थित अविनाश आशियाना अपार्टमेंट के बकाया संपत्ति कर पर नल कनेक्शन काट दिए। हालांकि रहवासियों का कहना है कि मह …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 08:56:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 08:56:55 AM (IST)

रायपुर निगम का गजब कारनामा... 750 फ्लैटों के सूखे नल कनेक्शन कटे, दावा- 9 लाख 95 हजार से अधिक बकायेदारों पर कार्रवाई
नगर निगम काटे नल कनेक्शन। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. अविनाश आशियाना के नल कनेक्शन काटे गए।
  2. लगभग दस लाख संपत्ति कर बकाया।
  3. रहवासी निजी बोरवेल से पानी ले रहे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नगर निगम के जोन-8 की राजस्य टीम ने बुधवार को टैक्स वसूली के लिए कबीर नगर स्थित अविनाश आशियाना (750 फ्लैट अपार्टमेंट) के नल कनेक्शन काटने पहुंचा था।

अधिकारियों ने कनेक्शन तो काट दिए, लेकिन हकीकत यह है कि इन फ्लैटों में पिछले कई महीनों से पानी ही नहीं आ रहा था। निगम के रिकार्ड के मुताबिक इस रिहायशी कांप्लेक्स पर नौ लाख 95 हजार रुपये का संपत्ति कर बकाया है। कई नोटिस देने के बाद भी जब टैक्स जमा नहीं हुआ तो आयुक्त के आदेश पर टीम नल काटने पहुंची। वहां रहवासियों के लिए यह स्थिति अजीबोगरीब थी।

उनका कहना था कि जब नल में पानी ही नहीं आ रहा तो निगम कनेक्शन काटकर क्या साबित करना चाहता है? यह कार्रवाई केवल फाइलों का पेट भरने जैसी लगी।

दस्तावेजों में कार्रवाई पूरी जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

कागजों में तो निगम ने कनेक्शन काटकर बकायेदारों को सख्त संदेश दे दिया है लेकिन व्यावहारिक रूप से वहां के रहवासी पहले से ही पानी के संकट से जूझ रहे थे।

इन बकायेदारों को मिली सीलबंदी की चेतावनी इसके अलावा राजस्य टीम ने क्षेत्र के अन्य बड़े बकायेदारों पार्थिवी प्रोविंस (सरोना), कृष्णा पब्लिक स्कूल और शिवम स्कूल के संचालकों को भी अंतिम चेतावनी दो है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि अगर जल्द बकाया टैक्स जमा नहीं किया तो अगली कार्रवाई सोचे भवन सील करने को होगी।

लोगों ने कहा- तीन बोर से हो रही जलापूर्ति

इस मामले में कालोनीवासियों का कहना है कि यहां निगम के पानी की सप्लाई सीधे घरों तक हो ही नहीं रही है। वे पिछले कई महीनों से अपनी प्यास बुझाने के लिए खुद के लगाए गए तीन निजी बोरवेल पर ही निर्भर है। निगम की ओर से की गई इस कार्रवाई से उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कई बड़े बकायदारों दी गई है चेतावनी

750 फ्लैटों के बकायादारों के नल कनेक्शन काटे है। कई बड़े बकायदारों को टैक्स जल्द से जल्द जमा करने की चेतावनी भी दी गई है।

– राजेश्वरी पटेल, जोन कमिश्नर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

अबूझमाड़ के होनहार छात्र सुखदेव उसेंडी राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के लिए चयनित हुए

February 20, 2026

नौकर निकले चोर, घर से

February 20, 2026

बाइक और की ट्रक भिड़ंत, युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल, अपने गांव लौट रहे थे दोनों, चारामा में हादसा

February 20, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

062175
Views Today : 1983
Views Last 7 days : 4509
Views Last 30 days : 10475
Total views : 82755
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.