सोनहत | ग्राम सलगवांकला में श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा पर महासम्मेलन में श्रीरामचरित मानस राज्य स्तरीय गायन वादन का आयोजन 2 से 5 अप्रैल तक किया है, जहां 2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर ग्राम सलगवांकला में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा भी की जाएगी। इसके बाद राज्य स्तरीय रामचरित मानस गायन वादन महासम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न मानस मंडलियों द्वारा श्री रामकथा, मानस गायन, भजन सत्संग की प्रस्तुति की जाएगी।
<
