रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता बारगांव प्रीमियर लीग 2026, का आयोजन 2 अप्रैल से नया खेल मैदान में किया जाएगा। उपसरपंच टिकेश वर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता का चौथा वर्ष है, जिसे जनपद पंचायत बेरला के उपाध्यक्ष शुभम वर्मा एवं ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का समापन 15 अप्रैल को होगा, जिसमें कुल 32 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25,001 रुपए का नकद पुरस्कार जनपद पंचायत अध्यक्ष माधुरी रवि परगनिहा द्वारा प्रदान किया जाएगा। बताया कि उपविजेता टीम को 15,001 रुपए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 10,001 रुपए शुभम वर्मा एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरादेवी वर्मा तथा चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीम को 5,001 रुपए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित (विवेक) राजपूत द्वारा दिए जाएंगे। सभी विजेता टीमों को स्व. भारत लाल की स्मृति में ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।
<
