Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » युवक ने खुदकुशी से पहले रोते हुए बनाया था VIDEO:पत्नी, साला और मामा-ससुर करते थे मानसिक रूप से प्रताड़ित, यूपी से तीनों गिरफ्तार
Breaking News

युवक ने खुदकुशी से पहले रोते हुए बनाया था VIDEO:पत्नी, साला और मामा-ससुर करते थे मानसिक रूप से प्रताड़ित, यूपी से तीनों गिरफ्तार

By adminApril 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 03 31 at 64342 pm 1774989445
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 03 31 at 64342 pm 1774989445
दुर्ग के गया नगर में रहने वाले विशाल गुप्ता (30) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसकी पत्नी, साले और ससुर (मामा) को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विशाल ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष द्वारा की जा रही प्रताड़ना का दर्द बयां किया था। घटना 11 मार्च 2026 की है। गया नगर वार्ड क्रमांक 4 निवासी विशाल गुप्ता ने रात करीब 10:30 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच शुरू करते हुए पुलिस ने परिजनों के बयान लिए, जिसके बाद आत्महत्या की असली वजह सामने आई। जांच के दौरान पुलिस को विशाल का मोबाइल फोन मिला, जिसमें उसने अपनी मौत से ठीक पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में विशाल रोते हुए बता रहा है कि उसकी पत्नी तनु और उसके मायके वाले उसे मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके कारण उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था। यूपी भाग गए थे आरोपी विशाल की मौत के बाद उसकी पत्नी तनु उर्फ मोहनी गुप्ता, उसका भाई शिवा और मामा कृष्ण कुमार गुप्ता फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की और इसके लिए एक विशेष टीम गठित की। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में छिपे हुए हैं। इसके बाद दुर्ग पुलिस की टीम वहां पहुंची और घेराबंदी कर 29 मार्च को तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी विशाल का मोबाइल वीडियो है। इसमें उसने अपनी आपबीती बताते हुए साफ तौर पर अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और इसे कोर्ट में डिजिटल सबूत के रूप में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों में 25 वर्षीय पत्नी तनु, 19 वर्षीय साला शिवा और 50 वर्षीय मामा-ससुर कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल हैं। कोर्ट ने भेजा जेल पुलिस ने बताया कि वैवाहिक विवाद के कारण विशाल को लगातार मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से दुखी होकर उसने इतना खौफनाक कदम उठाया। मंगलवार को तीनों आरोपियों को दुर्ग के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Pharma Exploration 2026 Raipur | National Pharmacy Event

April 8, 2026

RTE-प्रतिपूर्ति विवाद…प्रति छात्र वास्तविक खर्च सार्वजनिक करने की मांग:प्राइवेट एसोसिशन बोला- 11 सालों से RTE फीस नहीं बढ़ी, कर्मचारियों की सैलरी 8 गुना तक बढ़ाई

April 8, 2026

पीएनबी के असिस्टेंट मैनेजर से 21 लाख रुपये की ठगी:जमीन बेचने का झांसा दिया, पैसे लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री

April 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066391
Views Today : 48
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 2791
Total views : 87223
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.