![]()
छत्तीसगढ़ की राजधानी में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग किसान को अपना निशाना बनाया है। ठगों ने किसान का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से किस्तों में कुल 2.78 लाख रुपए पार कर दिए। पीड़ित को चोरी का पता तब चला जब उनके फोन पर ट्रांजैक्शन का मैसेज आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का नाम पुलिस द्वारा चोलाराम मरकाम बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला टिकरापारा निवासी 74 वर्षीय किसान चोला राम मरकाम ने बताया कि उनका खाता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शाखा रानीतराई (दुर्ग) में है। 20 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उनके मोबाइल पर 1000 रुपए कटने का मैसेज आया। शक होने पर जब उन्होंने 23 मार्च को बैंक जाकर पासबुक एंट्री कराई, तो उनके होश उड़ गए। बैंक स्टेटमेंट से खुलासा हुआ कि ठगों ने 19 मार्च से 22 मार्च के उनके अकाउंट से 2.78 लाख रुपए निकाल लिए। आरोपियों ने ये पेसे 12 किश्तों में निकाले है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक से जुड़ा है तार ठगी का शिकार होने के बाद बुजुर्ग ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शुरुआती जांच और शिकायत आईडी (3330**********) से यह पता चला है कि 12 में से एक किस्त का पैसा Airtel Payments Bank के एक संदिग्ध खाता नंबर पर ट्रांसफर किया गया है। बाकी की रकम किन खातों में गई है, इसकी जांच पुलिस और साइबर सेल कर रही है। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा टिकरापारा पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब पढ़े किस तरह बचे ठगी से
<
