जांजगीर | कुटरा गांव में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान किसानों के खेतों तक पहुंचने वाला पारंपरिक मार्ग बंद किया जा रहा है, जिससे खेती-किसानी और आजीविका पर असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों ने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं। जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने में भी उन्होंने सहयोग किया था। लेकिन अब बची हुई निजी जमीन तक पहुंच का रास्ता रोका जाना उनके लिए बड़ी समस्या बन गया है।
<
