Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बेलतरा के 18 वार्डों में 10 करोड़ के विकास कार्य:विधायक की पहल पर 68 कार्यों को स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू
Breaking News

बेलतरा के 18 वार्डों में 10 करोड़ के विकास कार्य:विधायक की पहल पर 68 कार्यों को स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू

By adminApril 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1775046854 a448e1d2 f213 4239 b2b4 fa6b8e5cd67b 1774958521865
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a448e1d2 f213 4239 b2b4 fa6b8e5cd67b 1774958521865
बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर नगर निगम में शामिल 18 वार्डों में जल्द ही 10 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू होंगे। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अधोसंरचना मद के तहत बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर इन कार्यों को स्वीकृति दी है। विधायक सुशांत शुक्ला ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि 6 करोड़ 41 लाख 55 हजार रुपये के विकास कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शुक्ला ने दावा किया कि इन कार्यों के पूरा होने से आम जनता को सड़क और पानी निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही, पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा सकेगी। बेलतरा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम में शामिल जिन वार्डों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्य कराए जाएंगे, उनमें राजकिशोर नगर, खमतराई, बहतराई और चिंगराजपारा प्रमुख हैं। इनमें वार्ड क्रमांक 48 में आरसीसी नाली और सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 17 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार, वार्ड क्रमांक 50 में दो सड़कों की बीटी रोड मरम्मत के लिए 20 लाख रुपए का प्रावधान है। वार्ड क्रमांक 51 के राजकिशोर नगर में 54 लाख रुपए से शनि मंदिर रोड, तुलसी आवास और चंदन आवास में नाली निर्माण, मरम्मत कार्य और सीसी सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। वार्ड क्रमांक 53 में पाइप लाइन की मरम्मत, आरसीसी नाली और सड़क बनाने के लिए 69 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वार्ड 54 में लक्ष्मी चौक सहित कई जगहों पर 64 लाख रुपए से विकास कार्य होंगे।
वार्ड 55 में नाली निर्माण, आरसीसी नाली और पाइप लाइन विस्तार के लिए 74 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड 56 (किसानपारा-चांटीडीह और मेलापारा) में 64 लाख रुपए से नाली निर्माण और साइंस कॉलेज तक सड़क मरम्मत का काम होगा। इसके अलावा वार्ड 58, 64 और 68 में भी नाली और सड़क निर्माण के काम किए जाएंगे। कौशिक के प्रयासों से बिल्हा-पथरिया को 123 करोड़ स्वीकृत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक के प्रयास से बिल्हा और पथरिया क्षेत्र के लिए 123 करोड़ रुपए के विकास कार्य मंजूर हुए हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का धन्यवाद किया है। अन्नदाता किसानों को सीधा लाभ होगा उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से किसानों को सीधा फायदा मिलेगा और गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। बिल्हा में शिवनाथ नदी पर मोतिमपुर एनीकट से जुड़ी सिंचाई योजना के लिए करीब 67 करोड़ रुपए खर्च होंगे, जिससे 1950 हेक्टेयर जमीन में सिंचाई हो सकेगी। वहीं पथरिया में बैराज निर्माण के लिए करीब 56 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिससे 1925 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

RTE-प्रतिपूर्ति विवाद…प्रति छात्र वास्तविक खर्च सार्वजनिक करने की मांग:प्राइवेट एसोसिशन बोला- 11 सालों से RTE फीस नहीं बढ़ी, कर्मचारियों की सैलरी 8 गुना तक बढ़ाई

April 8, 2026

पीएनबी के असिस्टेंट मैनेजर से 21 लाख रुपये की ठगी:जमीन बेचने का झांसा दिया, पैसे लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री

April 8, 2026

धमतरी में बेटी के जन्म का जश्न:24 साल बाद घर आई बेटी, बाजे-गाजे के साथ अस्पताल से घर लाए परिजन

April 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066391
Views Today : 48
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 2791
Total views : 87223
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.