![]()
तस्वीर बीजापुर जिले के पैडलोर्मा गांव की है। इस क्षेत्र की मिट्टी को लाल आतंक बेकसूरों के रक्त से लाल करता रहा। आखिरकार केंद्र सरकार ने बस्तर के सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्त होने का ऐलान किया तो यहां की फिजा खुशियां से सराबाोर हो गई। 31 मार्च को स्कूली बच्चों ने नक्सलवाद से ‘आजादी’ की नई सुबह के जश्न में तिरंगे थामे। ये खुशी बीजापुर या छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। भास्कर नक्सलवाद की शुरुआत वाले नक्सलबाड़ी तक पहुंचा, जहां लोग तो नक्सलवाद पर बात तक नहीं करना चाहते।
<
