Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बलौदाबाजार में ब्लैकमेलिंग का आरोपी UP से गिरफ्तार:1 साल पहले युवती ने बदनामी के डर से किया था सुसाइड, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
Breaking News

बलौदाबाजार में ब्लैकमेलिंग का आरोपी UP से गिरफ्तार:1 साल पहले युवती ने बदनामी के डर से किया था सुसाइड, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

By adminApril 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7ba4fee0 a1df 4e22 be6c bbe54eec968f 1774970203316
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7ba4fee0 a1df 4e22 be6c bbe54eec968f 1774970203316
बलौदाबाजार में एक 24 वर्षीय युवती ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर 22 अप्रैल 2025 को आत्महत्या कर ली थी। आरोपी ने युवती से 60 हजार रुपये वसूलने के बाद भी उसे धमकाना जारी रखा था। बदनामी के डर से युवती ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के कानपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को लगातार फोन पर धमकियां मिल रही थीं कि उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दी जाएंगी। इन धमकियों ने उसे मानसिक रूप से परेशान कर दिया था। बदनामी के डर से युवती ने जहर खा लिया आरोपी ने पहले युवती से ऑनलाइन माध्यम से 60 हजार रुपये की वसूली की। पैसे देने के बावजूद धमकियां बंद नहीं हुईं। बदनामी के डर से टूटकर युवती ने 17 अप्रैल 2025 को घर में चूहा मारने वाला जहर निगल लिया। पता होता तो आज हमारे बीच होती हमारी बेटी : पिता परिजनों ने उसे बेसुध हालत में पाया और तुरंत रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की। पांच दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद, युवती ने 22 अप्रैल 2025 को दम तोड़ दिया था। मृतिका के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी डरी हुई थी और उसने किसी को कुछ नहीं बताया था। उन्होंने कहा, “अगर हमें पहले पता होता, तो वो आज हमारे बीच होती।” इस तरह के अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे:भावना गुप्ता SP एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि मृतिका के पिता के बयान और मोबाइल फोन की जांच से दुष्प्रेरणा (Abetment) का मामला सामने आया। जांच में आरोपी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के रेउना थाना क्षेत्र में मिली। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलशन कश्यप को गिरफ्तार कर पलारी ले आई। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि “इस तरह के अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार काम कर रही है।”



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

RTE-प्रतिपूर्ति विवाद…प्रति छात्र वास्तविक खर्च सार्वजनिक करने की मांग:प्राइवेट एसोसिशन बोला- 11 सालों से RTE फीस नहीं बढ़ी, कर्मचारियों की सैलरी 8 गुना तक बढ़ाई

April 8, 2026

पीएनबी के असिस्टेंट मैनेजर से 21 लाख रुपये की ठगी:जमीन बेचने का झांसा दिया, पैसे लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री

April 8, 2026

धमतरी में बेटी के जन्म का जश्न:24 साल बाद घर आई बेटी, बाजे-गाजे के साथ अस्पताल से घर लाए परिजन

April 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066391
Views Today : 48
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 2791
Total views : 87223
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.