![]()
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के डिंडो चौकी क्षेत्र में वन विभाग के फेंसिंग तार चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी किया गया लगभग 70 किलोग्राम फेंसिंग तार भी बरामद किया गया है। यह घटना 13 मार्च को जलवाही वन परिक्षेत्र में हुई थी। वन परिक्षेत्र आरक्षक रामकुमार यादव ने डिंडो चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जलवाही वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी 835 में लगे फेंसिंग तार और पोल को तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति तार चुरा ले गया था। चोरी हुए तार की कीमत लगभग 6000 रुपये आंकी गई है। कड़ी पूछताछ पर आरोपी ने स्वीकारा शिकायत के आधार पर चौकी डिंडो में अपराध क्रमांक 21/2026, धारा 303 बीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने ग्राम सालवाही निवासी विनोद कुमार मानिकपुरी (42) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी विनोद कुमार मानिकपुरी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया फेंसिंग तार बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षक शिवनारायण सिंह, भीम कुमार तिर्की, नंदलाल गोस्वामी और दीपक बघेल की सक्रिय भूमिका रही।
<
