![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गेवरारोड-पेंड्रारोड नई रेल लाइन परियोजना के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। आज पेंड्रारोड से भाड़ी स्टेशन के बीच लगभग 24 किलोमीटर लंबे नए ट्रैक पर रेल इंजन का सफल ट्रायल किया गया। इस परीक्षण के दौरान जब इंजन ट्रैक पर दौड़ा, तो इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने इस नई शुरुआत का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रेलवे और इरकॉन (IRCON) के वरिष्ठ अधिकारी इस महत्वपूर्ण परीक्षण में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे, जिनकी देखरेख में ट्रैक की सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं का निरीक्षण किया गया। कोरबा और गेवरारोड की दूरी होगी कम यह परियोजना पेंड्रारोड को जंक्शन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे भविष्य में जिलेवासियों के लिए कोरबा और गेवरारोड की दूरी काफी कम हो जाएगी, जिससे यात्रा सुगम होगी। दिसंबर तक रेल लाइन निर्माण हो जाएगा पूरा इससे पहले, गेवरारोड से कटघोरा के बीच 12 किलोमीटर के हिस्से का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। वर्तमान प्रगति को देखते हुए, उम्मीद है कि इस अंत तक इस रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और नियमित रेल चलना शुरू हो जाए। इससे यात्रियों को नई ट्रेनों की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के व्यापारिक व आर्थिक विकास को भी गति प्राप्त होगी।
<
