Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नेशनल हाईवे पर सफर करना होगा महंगा, टोल की नई दरें जारी, एक अप्रैल से पांच से 20 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा
Breaking News

नेशनल हाईवे पर सफर करना होगा महंगा, टोल की नई दरें जारी, एक अप्रैल से पांच से 20 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा

By adminApril 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
31 03 2026 national highways toll in chhattisgarh
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करना अब और महंगा होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल की नई दरें जारी कर दी हैं। प्रदेश के सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से वाहनों को पांच रुपये से लेकर 20 रुपये तक अतिरिक्त टैक्स चुकाना होगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार भिलाई, आरंग, बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर और रायगढ़, जगदलपुर जाने वाले मार्गों पर स्थित कुम्हारी, भोजपुरी, मुढ़ीपार, पाराघाट, बगदेवा समेत अन्य टोल प्लाजा के दरों में वृद्धि की गई है।

करीब एक लाख से अधिक वाहनों पर पड़ेगा असर

इस बढ़ोतरी का सीधा असर रोजाना आवाजाही करने वाले करीब एक लाख से अधिक वाहन चालकों पर पड़ेगा। विशेष रूप से भारी कॉमर्शियल वाहनों के लिए टोल रेट में 20 रुपये तक का इजाफा किया गया है। एनएचआई के अधिकारियों ने बताया कि टोल टैक्स की दरें प्रतिवर्ष होलसेल प्राइस इंडेक्स के आधार पर संशोधित की जाती हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के फार्मूले के तहत इस बार लगभग 2.5 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की गई है। सड़क रखरखाव और इंफ्रास्ट्रक्चर के खर्च को देखते हुए यह बदलाव अनिवार्य था।

सालाना पास अब 3,075 रुपये में

टोल की दरों के साथ-साथ एनुअल (वार्षिक) पासधारकों को भी झटका लगा है। कार के लिए बनने वाले सालाना पास की कीमत में 75 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वर्तमान में 3,000 रुपये में बनने वाला यह पास अब एक अप्रैल से 3,075 रुपये में बनेगा।

हालांकि, राहत की बात यह है कि स्थानीय निवासियों के लिए 20 किलोमीटर के दायरे वाली छूट योजना और पुराने दर पर सफर की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- कोटा-इटावा के बीच 404 किमी अटल प्रोग्रेस-वेः अधिग्रहण के लिए चिह्नित 90 गांवों की जमीनों का होगा सत्यापन, दो गुना पैसा देगी NHAI

फास्टैग नहीं तो दोगुनी चुकानी होगी राशि

एनएचआई के अनुसार सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जिन वाहनों में फास्टैग सक्रिय नहीं होगा, उन्हें नियमानुसार दोगुना टोल देना होगा। यात्रियों की सहायता के लिए टोल बूथों पर 24 घंटे रिचार्ज और हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Pharma Exploration 2026 Raipur | National Pharmacy Event

April 8, 2026

RTE-प्रतिपूर्ति विवाद…प्रति छात्र वास्तविक खर्च सार्वजनिक करने की मांग:प्राइवेट एसोसिशन बोला- 11 सालों से RTE फीस नहीं बढ़ी, कर्मचारियों की सैलरी 8 गुना तक बढ़ाई

April 8, 2026

पीएनबी के असिस्टेंट मैनेजर से 21 लाख रुपये की ठगी:जमीन बेचने का झांसा दिया, पैसे लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री

April 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066391
Views Today : 48
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 2791
Total views : 87223
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.