![]()
धमतरी नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सोमवार को पेश किया गया। महापौर रामू रोहरा ने 620 करोड़ 13 लाख 23 हजार रुपए की कुल आय, 619 करोड़ 53 लाख 52 हजार रुपए के कुल व्यय के साथ 59 लाख 71 हजार रुपए के लाभ का बजट पेश किया। इस दौरान निगम सभा हॉल में विपक्षी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया और विरोध में जमीन पर बैठकर नारेबाजी की। महापौर रामू रोहरा अपने एमआईसी सदस्यों, पार्षदों के साथ सभा हॉल पहुंचे। सामान्य सभा की बैठक शुरू होने से पहले आयुक्त की अनुपस्थिति पर विपक्ष ने विरोध जताया। सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर बैठक शुरू हुई। सभा कक्ष में ‘जय श्री राम’ और ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ के जयकारे भी लगे। बजट पेश किए करने दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। विपक्षी पार्षदों ने कमीशनखोरी, डीजल घोटाला, बिलिंग मशीन खरीद घोटाला जैसे मुद्दे उठाए। पोस्टर दिखाकर गंभीर आरोप लगाए गए। सभा कक्ष में अफीम से जुड़े मुद्दे पर भी पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए। प्रमुख प्रस्ताव और योजनाएं महापौर बोले- मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता दी गई महापौर रामू रोहरा ने कहा कि बजट में शहर की मूलभूत जरूरतों को प्राथमिकता दी गई है। पिछले बजट के कार्यों में 90 प्रतिशत सफलता मिली है। आने वाले समय में नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि विरोध करना उनकी राजनीतिक जिम्मेदारी बन गया है। नेता प्रतिपक्ष ने बजट चुनावी बताया नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने कहा कि यह बजट चुनावी है। बस स्टैंड शहर के बाहर बनाने से जनता को परेशानी होगी। शहर हित से जुड़े प्रस्तावों का समर्थन किया जाएगा, लेकिन बजट में केवल जुमलेबाजी दिखाई दे रही है।
<
