Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल दाखिल
Breaking News

धमतरी में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत:एक युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल दाखिल

By adminApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
fc376372 d6f9 411b 99c7 441371062a4e 1775125359750
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



fc376372 d6f9 411b 99c7 441371062a4e 1775125359750
धमतरी में आमदी रोड स्थित कोयला भट्टी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दो युवक हादसे का शिकार हो गए। मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब बनबगौद निवासी नीलेश ध्रुव और बलिडेरा निवासी हरीश कुमार अपनी बाइक (क्रमांक CG05 AQ 7223) से आमदी की ओर से धमतरी आ रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक तेज रफ्तार में थे। कोयला भट्ठा के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका। वरदान एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया अनियंत्रित बाइक सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को तत्काल वरदान एम्बुलेंस से जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद नीलेश ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक हरीश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हादसे की सूचना पर अर्जुनी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ना ही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Pharma Exploration 2026 Raipur | National Pharmacy Event

April 8, 2026

RTE-प्रतिपूर्ति विवाद…प्रति छात्र वास्तविक खर्च सार्वजनिक करने की मांग:प्राइवेट एसोसिशन बोला- 11 सालों से RTE फीस नहीं बढ़ी, कर्मचारियों की सैलरी 8 गुना तक बढ़ाई

April 8, 2026

पीएनबी के असिस्टेंट मैनेजर से 21 लाख रुपये की ठगी:जमीन बेचने का झांसा दिया, पैसे लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री

April 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066391
Views Today : 48
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 2791
Total views : 87223
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.