प्रदेश में फिलहाल अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है मौसम विभाग ने बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत कई जिलों के लिए गरज-चमक, बारिश और तेज हवा को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी-तूफान का खतरा विभाग के अनुसार बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना, बिजली गिरने का खतरा है। ये अलर्ट सुबह 10:00 बजे तक जारी किया गया। कहीं-कहीं हल्की बारिश, राजनांदगांव सबसे गर्म प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 40.0°C राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।
सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ। अगले 2 दिन का आउटलुक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश जारी रहने की संभावना। गरज-चमक और तेज हवा का असर बना रहेगा। रायपुर का मौसम 2 अप्रैल को राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 40°C,
न्यूनतम तापमान करीब 24°C के आप-पास बने रहने की संभावना है। दो तरह के मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं 1. अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन यानी ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण। ऊपरी वायुमंडल मतलब जमीन से ऊपर की हवा, चक्रवाती मतलब गोल-गोल घूमने वाला और परिसंचरण का मतलब हवा का घूमना। यानी एक तरह का हवा का घूमता हुआ चक्र। जो इस समय जमीन की ऊंचाई से 1.5 km पर बन हुआ है। यह सिस्टम दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। जब ऊपर की हवा गोल-गोल घूमती है, तो वह आसपास से नमी खींचती है और बादल बनने लगते हैं। 2. एक ट्रफ यानी असंतुलन रेखा सक्रिय है, पूर्वी बिहार, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर महाराष्ट्र तक फैली है। यह 0.9 km ऊँचाई पर सक्रिय है।यही सिस्टम प्रदेश में बादल, बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बना रहा है। छत्तीसगढ़ में इसका असर
इन दोनों सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम ऐसा रहेगा:
1. बादल छाए रहेंगे
खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में 2. गरज-चमक के साथ बारिश
कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश
कुछ जगह अचानक तेज बारिश 3. आंधी और तेज हवा
30–50 km/h तक हवा चल सकती है
कहीं-कहीं धूल भरी आंधी 4. बिजली गिरने की संभावना 5. तापमान में गिरावट दिन का तापमान 2–4°C तक कम हो सकता है।
मौसम थोड़ा ठंडा और सुहावना
<
