Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जांजगीर-चांपा में गला रेतकर बुजुर्ग दंपती की हत्या:महिला के गले से सोने का हार गायब, मौके पर खून से सने पैर के निशान मिले
Breaking News

जांजगीर-चांपा में गला रेतकर बुजुर्ग दंपती की हत्या:महिला के गले से सोने का हार गायब, मौके पर खून से सने पैर के निशान मिले

By adminApril 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
31 1775018850
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



31 1775018850
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार देर रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर गई। अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर पति-पत्नी का मार डाला और करीब 70-80 हजार के जेवरात लेकर भाग गए। महिला के गले से सोने का हार भी गायब है। घटनास्थल और सड़क पर खून से सने पैर के निशान भी मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने मौके से होली का मुखौटा और नकली बाल भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में बुजुर्ग दंपती ने अपने पोते की शादी करवाई थी। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को लूट की नीयत से अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जाएगी। मामला मुलमुला थाना का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल संतराम साहू (62) और पत्नी श्याम बाई साहू (62) ग्राम खपरी में रहते थे। संतराम खेती-किसानी के साथ पान दुकान भी चलाते थे। बुजुर्ग दंपती घर में अकेले रहते थे, जबकि उनके दो बेटे अपने-अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं। 28 मार्च को संतराम साहू ने अपने बड़े पोते की शादी करवाई थी। घटना का खुलासा तब हुआ, जब बड़ा बेटा हरिशंकर साहू सुबह खेत में दवाई छिड़काव के लिए पिता के घर पहुंचा। घर का दरवाजा खुला देखकर वह अंदर गया, जहां उसने अपने पिता का शव जमीन पर और मां का शव खाट पर खून से लथपथ देखा। हरिशंकर ने फौरन ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। एसपी विजय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी घर के पास लगे पेड़ के सहारे चढ़कर अंदर घुसे थे। घटनास्थल पर खून से सने पैर के निशान मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात में एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं। पुलिस को घटनास्थल से होली का मुखौटा और नकली बाल भी बरामद हुए हैं। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए इनका इस्तेमाल किया था। महिला के गले से सोने का हार गायब मिला है, जिससे लूट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका और मजबूत हो गई है। इस मामले में मुलमुला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

RTE-प्रतिपूर्ति विवाद…प्रति छात्र वास्तविक खर्च सार्वजनिक करने की मांग:प्राइवेट एसोसिशन बोला- 11 सालों से RTE फीस नहीं बढ़ी, कर्मचारियों की सैलरी 8 गुना तक बढ़ाई

April 8, 2026

पीएनबी के असिस्टेंट मैनेजर से 21 लाख रुपये की ठगी:जमीन बेचने का झांसा दिया, पैसे लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री

April 8, 2026

धमतरी में बेटी के जन्म का जश्न:24 साल बाद घर आई बेटी, बाजे-गाजे के साथ अस्पताल से घर लाए परिजन

April 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066391
Views Today : 48
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 2791
Total views : 87223
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.