Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट में 19 लाख से ज्यादा मतदाताओं का नाम घटना तय, आज अंतिम दिन; बदलेगा चुनावी गणित
Breaking News

छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट में 19 लाख से ज्यादा मतदाताओं का नाम घटना तय, आज अंतिम दिन; बदलेगा चुनावी गणित

By adminFebruary 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 02 2026 cg sir update
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) ने प्रदेश की चुनावी तस्वीर ही बदल दी है। ड्राफ्ट रोल में 27.34 लाख नाम हटाए जाने के बाद 13 फरवरी तक महज 2.95 लाख लोगों ने ही दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। अब सिर्फ एक दिन ही शेष है। साफ है कि अंतिम सूची में 19 लाख से अधिक मतदाता कम हो सकते हैं।

एसआईआर से पहले प्रदेश में कुल 2,12,30,737 मतदाता दर्ज थे। 23 दिसंबर को प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही 27,34,817 नाम हटाए गए और मतदाताओं की संख्या घटकर 1,84,95,920 रह गई। अब तक मिले आवेदनों को जोड़ भी लिया जाए तो अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या लगभग 1.90 करोड़ के आसपास रहने का अनुमान है।

यह है वजह नाम कटने की

निर्वाचन विभाग के अनुसार 6,42,234 नाम मृतकों के थे, जिन्हें हटाया गया। करीब 1.75 लाख नाम दोहरी प्रविष्टि (डबल एंट्री) के कारण हटे। सबसे बड़ी संख्या 19,13,540, ऐसे मतदाताओं की है, जो शिफ्ट हो चुके थे, पते पर उपलब्ध नहीं मिले या सत्यापन में अनुपस्थित रहे।

एसआईआर के दौरान 6.13 लाख मतदाताओं तक बीएलओ पहुंच ही नहीं सके। कई पते पुराने निकले, कुछ घरों पर ताला मिला तो कई मामलों में लोग दूसरे शहरों में जा चुके थे। नोटिस जारी हुए, लेकिन बड़ी संख्या में जवाब नहीं आया। प्रदेशभर में करीब 50 हजार लोग ही सुनवाई में उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ें- SIR in indore: सुनवाई के बाद पांच हजार से अधिक मतदाता पाए गए अपात्र, हटेगा नाम

एआई की सख्ती में फंसे नाम

साफ्टवेयर और एआई आधारित जांच में छोटी-छोटी विसंगतियां भी पकड़ में आई। नाम में वर्तनी का अंतर, उपनाम गायब होना, एक ही परिवार के दो सदस्यों की एंट्री गड़बड़ होना। कई मतदाताओं के पास निर्धारित 13 में से कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं था, जिससे सत्यापन अटक गया।

समयसीमा आज खत्म, अब अंतिम सूची का इंतजार

नाम जुड़वाने के लिए आवेदन की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। 13 फरवरी तक फार्म-6 के तहत 2.95 लाख आवेदन ही आए, जो कटे हुए नामों का करीब 10-11 प्रतिशत है। ऐसे में यह लगभग तय है कि बड़ी संख्या में पुराने मतदाता अंतिम सूची से बाहर रह जाएंगे। 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। राजनीतिक दलों और चुनावी विश्लेषकों की नजर अब इसी पर टिकी है, क्योंकि मतदाताओं की संख्या में यह बड़ा बदलाव आगामी चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिले में किसान न्याय जनसभा का शंखनाद

February 16, 2026

मेडिकल कॉलेज निर्माण पर विवाद, रास्ता बंद किया

February 16, 2026

श्री बजरंगी जन कल्याण समिति ने बांटा भोग-प्रसाद

February 16, 2026

Comments are closed.

samvad add
विज्ञापन
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

060931
Views Today : 4
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 7767
Total views : 78706
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.