CG Weather News: मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। …और पढ़ें

HighLights
- शाम के समय मौसम का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है
- चार अप्रैल से लगभग सभी संभागों में बारिश शुरू हो सकती है
- सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में ज्यादा दिखेगा असर
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। चार अप्रैल से रायपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। विशेष रूप से शाम के समय मौसम का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में बहलते हुए मौसम का असर अधिक देखने को मिलेगा। इसका प्रभाव रायपुर और आसपास के इलाकों पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
जगदलपुर और अंबिकापुर जैसे क्षेत्रों में पहले से ही बादल छाने और हल्की वर्षा की स्थिति बनी हुई है। मौसम के इस बदलाव का असर राजधानी के मौसम पर भी पड़ेगा। तेज हवा और वज्रपात के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
चार अप्रैल से बदलेगा मौसम का मिजाज
छत्तीसगढ़ में चार अप्रैल से वर्षा शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार चार अप्रैल से लगभग सभी संभागों में बादलों की सक्रियता बढ़ेगी और हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। पांच अप्रैल से मौसम सुहावना होने के संकेत हैं और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि बीच-बीच में गरज-चमक और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में गर्मी का ‘डबल अटैक’, दिन में तीखी धूप और रात में गर्म हवाओं का पहरा, जानें कब मिलेगी इससे राहत?
लोगों के लिए सावधानी बरतना जरूरी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक, तेज हवा और ओलावृष्टि के दौरान विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली गिरने की आशंका के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज हवा के कारण होर्डिंग्स और कमजोर ढांचे गिर सकते हैं, इसलिए उनसे दूरी बनाए रखें।
बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर। ऐसे में उन्हें सुरक्षित रखने और खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
<
