Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » गहराता जल संकट… 15 दिन का ही पानी बचा, 350 फीट नीचे पहुंच गया भूजल स्तर
Breaking News

गहराता जल संकट… 15 दिन का ही पानी बचा, 350 फीट नीचे पहुंच गया भूजल स्तर

By adminMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
206 177486727069ca534610e62 app 17748631046
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



206 177486727069ca534610e62 app 17748631046
भास्कर न्यूज | बेमेतरा जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही गंभीर पेयजल और निस्तारी संकट के संकेत मिलने लगे हैं। लगातार बढ़ते तापमान के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है और आकलन के अनुसार अब नदी में केवल 15 दिनों के लिए ही पानी शेष रह गया है। वहीं शहर में भूजल स्तर 300 से 350 फीट नीचे पहुंच चुका है, जिससे आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की आशंका है। नगर पालिका द्वारा वर्तमान में लगभग 250 पावर पंपों के माध्यम से शहरवासियों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें से 100 से अधिक पंपों में जलस्तर गिरने के कारण अतिरिक्त पाइप डालकर किसी तरह सप्लाई जारी रखी गई है, लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर के वार्ड क्रमांक 01, 02, 12, 14, 15 और 18 में टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी, वार्डों में सूखे बोर गर्मी के शुरुआती दौर में ही वार्ड क्रमांक 13, 14, 15, 16 और 17 में नगर पालिका के कई बोर पंप पूरी तरह सूख चुके हैं। स्थिति को देखते हुए कोबिया स्थित फिल्टर प्लांट के पास दो नए बोर खनन कर 10 एचपी क्षमता के मोटर पंप लगाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन्हीं के माध्यम से पानी सप्लाई करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 08, 12, 15 और 16 में नए पावर पंप लगाए गए हैं, जबकि दो और बोर खनन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल प्रभारी देवेंद्र बनाफर की टीम द्वारा हाल ही में शिवनाथ नदी से बिना अनुमति सिंचाई के लिए पानी खींचने वाले पंपों पर जब्ती कार्रवाई भी की गई है। आगे भी कार्रवाई जा रहेगी। 156 गांवों की पेयजल योजना पर गहराया संकट शिवनाथ नदी पर आधारित सामूहिक पेयजल योजना के तहत जिले के 156 गांवों को फिल्टर पानी की सप्लाई की जाती है। नदी के सूखने की स्थिति में यह सप्लाई पूरी तरह बंद हो जाएगी। पिछले वर्ष भी नदी सूखने के बाद करीब दो महीने तक ग्रामीण क्षेत्रों में पानी आपूर्ति बाधित रही थी। एक ओर जहां तापमान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बिना अनुमति बड़े पैमाने पर सिंचाई पंपों से पानी निकाला जा रहा है, जिससे नदी का जलस्तर और तेजी से घट रहा है। पिछले वर्ष तांदुला और मोगरा जलाशय से पानी छोड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन रास्ते में बने एनीकट के कारण पानी फिल्टर प्लांट तक नहीं पहुंच पाया। इस वर्ष अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

RTE-प्रतिपूर्ति विवाद…प्रति छात्र वास्तविक खर्च सार्वजनिक करने की मांग:प्राइवेट एसोसिशन बोला- 11 सालों से RTE फीस नहीं बढ़ी, कर्मचारियों की सैलरी 8 गुना तक बढ़ाई

April 8, 2026

पीएनबी के असिस्टेंट मैनेजर से 21 लाख रुपये की ठगी:जमीन बेचने का झांसा दिया, पैसे लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री

April 8, 2026

धमतरी में बेटी के जन्म का जश्न:24 साल बाद घर आई बेटी, बाजे-गाजे के साथ अस्पताल से घर लाए परिजन

April 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066391
Views Today : 48
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 2791
Total views : 87223
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.