मार्च माह से शहर में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्र में बिजली की ट्रिपिंग हो रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार सुबह के समय बिजली की ट्रिपिंग हो रहीं है। उस समय घरेलू महिलाएं पेयजल के लिए पंप को चालू करती है। इसी समय ही बिजली बंद होने से दिक्कत होती है। बिजली ट्रिपिंग की समस्या को लेकर कंपनी को विशेष ध्यान देना चाहिए। – अल्का शर्मा, कवर्धा
<
