टॉप न्यूज़
3 अगस्त को भोरमदेव पदयात्रा

कवर्धा| सावन माह के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को जिला प्रशासन के तत्वावधान में बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा का शुभारंभ सुबह 7 बजे बुढ़ा महादेव मंदिर से होगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों, शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा भोरमदेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे।
Source link




