नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में गुरुवार को खेले गए महिला फुटबाल के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
कप्तान के गोल से मिली जीत
रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ की कप्तान किरण पिस्दा का निर्णायक गोल जीत का आधार बना।
पहला हाफ रहा बराबरी पर
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक और संतुलित खेल दिखाया। पहले हाफ में दोनों टीमों को मौके मिले, लेकिन मजबूत डिफेंस के चलते कोई गोल नहीं हो सका और स्कोर 0-0 रहा।
दूसरे हाफ में बदली रणनीति
दूसरे हाफ में छत्तीसगढ़ ने आक्रामक खेल अपनाया। इसी दौरान किरण पिस्दा ने शानदार मूव के साथ गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
झारखंड की कोशिश नाकाम
गोल के बाद झारखंड ने वापसी के कई प्रयास किए, लेकिन छत्तीसगढ़ की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने सफल नहीं हो सकी। टीम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी और मुकाबला जीत लिया।
अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह
फाइनल मुकाबले के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार और संचालक तनूजा सलाम मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता टीम को बधाई दी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से रायपुर में ऑपरेट हो रहा था ड्रग सिंडिकेट, ‘डेड ड्राप सिस्टम’ से दे रहे थे चकमा, रैपिडो राइडर बने सप्लाई चेन का हिस्सा
<
