![]()
कुंडा|स्थानीय पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कुंडा मंडल अंतर्गत विभिन्न ग्राम में विकास कार्य की सौगात दी है। मुख्य ग्राम गौरव पथ योजना अंतर्गत 1 करोड़ 48 लाख 19 हजार रुपए, राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 1 करोड़ 30 लाख 65 हजार रुपए के विकास कार्य की सौगात मिली है। इसके अंतर्गत ग्राम कुंडा के वार्ड क्रमांक दो में संतोष चंद्रसेन की घर से मुख्य मार्ग की ओर सीसी रोड निर्माण लागत राशि 10 लाख, ग्राम पंचायत हथमुडी में राधाकृष्ण तालाब से पेंड्री कला मार्ग की ओर सीसी रोड सह नाली निर्माण 21.15 लाख, ग्राम पंचायत सेन्हाभाठा में मेन रोड से तालाब, नाली निर्माण लागत राशि 10 लाख, ग्राम पंचायत छीतापार कला में संतोष चंद्राकर के घर से पानी टंकी की ओर सीसी रोड निर्माण कार्य लागत राशि 10 लाख रुपए समेत अन्य गांव में भी विकास कार्य की स्वीकृति मिली है। विधायक के प्रयास से क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, उच्च शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, आवागमन मुख्य मार्ग समेत अन्य कार्य हो रहे है।
<
