महानदी में 8 दिन बाद मिला लापता युवक का शव:27 जुलाई को साहनी घाट पर मछली पकड़ने गया था, नदी में बह गया

![]()
धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में महानदी से एक लापता युवक का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी पहचान फरसिया निवासी 36 वर्षीय गुलाल सोरी के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, गुलाल सोरी 27 जुलाई को साहनी घाट के पास मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह महानदी की तेज धारा में बह गया और लापता हो गया था। घटना के बाद परिजनों ने सिहावा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगातार कई दिनों तक तलाशी अभियान चलाया गया रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसडीआरएफ, पुलिस टीम और नगर सैनिक गोताखोरों द्वारा लगातार कई दिनों तक महानदी में तलाशी अभियान चलाया गया। काफी प्रयासों के बाद आखिरकार युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
Source link




