Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में 3 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित:अनियमितता पर औषधि विभाग की कार्रवाई, कई स्टोर्स को नोटिस जारी
Breaking News

कोरबा में 3 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित:अनियमितता पर औषधि विभाग की कार्रवाई, कई स्टोर्स को नोटिस जारी

By adminApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
60c186bb bd93 4041 8281 5d76caf124b2 1775057650722
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



60c186bb bd93 4041 8281 5d76caf124b2 1775057650722
कोरबा में औषधि विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इन स्टोर्स पर बिना प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित नशीली दवाओं के व्यापार में अनियमितता पाई गई थी। जिन मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें हरदी बाजार स्थित अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर्स, पाली स्थित जीके मेडिकल स्टोर्स और सोहागपुर स्थित गर्वित मेडिकल स्टोर्स शामिल हैं। इन्हें पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। निलंबन अवधि के दौरान ये फर्म दवाइयों का क्रय-विक्रय नहीं कर पाएंगे। मेडिकल स्टोर्स में अनियमितता, विभाग ने जारी किए नोटिस विभाग ने हाल ही में बालको स्थित मिश्रा मेडिकल स्टोर्स, ओम सांई मेडिकल गोढी, भैसमा स्थित मेनन मेडिकल, जायसवाल मेडिकल, मोनिशा मेडिकल स्टोर्स, प्रिशा मेडिकल ढेलवाडीह और छुरी स्थित मारुति मेडिकल स्टोर्स की भी जांच की थी। इन सभी को क्रय-विक्रय अभिलेखों में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। अन्य फर्मों के जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई प्रस्तावित है। बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाओं की बिक्री पर सख्ती औषधि नियमों के अनुसार, नशे के रूप में दुरुपयोग होने वाली दवाइयों को बिना प्रिस्क्रिप्शन के बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। कोरबा जिले के सभी ब्लॉकों में नशीली दवाओं के अवैध विक्रय को नियंत्रित करने के लिए औषधि विभाग और पुलिस विभाग की ओर से संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। सैंपल जांच के लिए रायपुर लैब भेजे गए निरीक्षण के दौरान कोसबाड़ी, मड़वारानी और ढेलवाडीह कटघोरा स्थित मेडिकल स्टोर्स से दवाइयों के नमूने भी एकत्र किए गए हैं। इन नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। जांच परिणामों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

High Risk Pregnancy Monitoring & Doctor Presence Directives in Gaurela-Pendra-Marwahi

April 8, 2026

Pharma Exploration 2026 Raipur | National Pharmacy Event

April 8, 2026

RTE-प्रतिपूर्ति विवाद…प्रति छात्र वास्तविक खर्च सार्वजनिक करने की मांग:प्राइवेट एसोसिशन बोला- 11 सालों से RTE फीस नहीं बढ़ी, कर्मचारियों की सैलरी 8 गुना तक बढ़ाई

April 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066391
Views Today : 48
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 2791
Total views : 87223
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.