Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में तलवार से केक काटने का वायरल VIDEO:4 युवकों को जेल, 8 लोगों पर कार्रवाई, युवतियों की तलाश जारी
Breaking News

कोरबा में तलवार से केक काटने का वायरल VIDEO:4 युवकों को जेल, 8 लोगों पर कार्रवाई, युवतियों की तलाश जारी

By adminApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a3eb8bdf 3ae8 4475 942d 2ab894fc1e96 1775029139075
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a3eb8bdf 3ae8 4475 942d 2ab894fc1e96 1775029139075
कोरबा में धारदार तलवार से बर्थडे पर केक काटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई इस घटना में चार युवकों को जेल भेजा गया है, जबकि आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना कुछ दिनों पहले मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड मैदान पर हुई थी। देर रात कुछ युवक और युवतियां दो लग्जरी कारों में जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। उन्होंने गाड़ी पर साउंड बॉक्स लगाकर डांस किया और फिर एक कार के बोनट पर केक रखकर लगभग 5 फीट लंबी धारदार तलवार से उसे काटा। वायरल वीडियो बना आफत इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मानिकपुर चौकी पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा, तो युवक-युवतियों ने तलवार को गाड़ी में छिपा दिया। तलाशी लेने पर तलवार जब्त की गई और सभी को चौकी लाया गया। पुलिस के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के चंपा निवासी रिंकू उर्फ नागेश देवांगन का 20वां जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों भूपेश देवांगन (21), नंद किशोर देवांगन (19), मनीष देवांगन (19) और एक नाबालिग के साथ कोरबा आया था। इसमें कोरबा की दो युवतियां भी शामिल थीं। मानिकपुर चौकी पुलिस ने धारदार हथियार से केक काटने के वीडियो के आधार पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कार और तलवार जब्त की है। सोमवार को चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था। तीन युवकों को जमानत न मिलने के कारण जेल भेज दिया गया। मंगलवार को एक और युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में शामिल युवतियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

RTE-प्रतिपूर्ति विवाद…प्रति छात्र वास्तविक खर्च सार्वजनिक करने की मांग:प्राइवेट एसोसिशन बोला- 11 सालों से RTE फीस नहीं बढ़ी, कर्मचारियों की सैलरी 8 गुना तक बढ़ाई

April 8, 2026

पीएनबी के असिस्टेंट मैनेजर से 21 लाख रुपये की ठगी:जमीन बेचने का झांसा दिया, पैसे लेने के बाद नहीं कराई रजिस्ट्री

April 8, 2026

धमतरी में बेटी के जन्म का जश्न:24 साल बाद घर आई बेटी, बाजे-गाजे के साथ अस्पताल से घर लाए परिजन

April 8, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13486/119
samvad add RO. Nu. 13486/119
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

066391
Views Today : 48
Views Last 7 days : 911
Views Last 30 days : 2791
Total views : 87223
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.