कवर्धा| पं.सुंदरलाल शर्मा ओपन विवि द्वारा आयोजित सत्रांत परीक्षा सत्र जुलाई-जून 2025-26 में शामिल होने वाले एटीकेटी परीक्षार्थियों का परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल है। ऐसे छात्र जो सत्रीय कार्य के लिए एटीकेटी फॉर्म भरेंगे वे सत्रीय कार्य उत्तरपुस्तिका अपने संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। सत्रीय कार्य उत्तरपुस्तिका को जमा करने की अंतिम तारीख 8मई निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट pssou.ac.inका अवलोकन कर सकते हैं।
<
