Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सोशल मीडिया से दूरी, असफलता से सीख… छत्तीसगढ़ स्टेट टॉपर आरुष तिवारी ने बताया कामयाबी का राज
Breaking News

सोशल मीडिया से दूरी, असफलता से सीख… छत्तीसगढ़ स्टेट टॉपर आरुष तिवारी ने बताया कामयाबी का राज

By adminDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 12 2025 topper aarush tiwari
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, ​रायपुर। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने ‘कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट’ (क्लैट) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में रायपुर के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के आरुष तिवारी ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है, वहीं हर्ष कुमार झा ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है।

​ज्ञात हो कि देश के 25 प्रतिष्ठित ‘नेशनल लॉ स्कूलों’ में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 7 दिसंबर को आयोजित की गई थी। इस वर्ष पांच वर्षीय लॉ पाठ्यक्रम के लिए देशभर से लगभग 75,000 छात्रों ने हिस्सा लिया था।

​सोशल मीडिया से बनाई दूरी, पहले ही प्रयास में आरुष बने टॉपर

रायपुर के आरुष तिवारी ने 119 में से 102.5 अंक हासिल करते हुए ‘ऑल इंडिया रैंक’ (एआईआर) 111 और छत्तीसगढ़ में पहला स्थान (स्टेट रैंक 1) प्राप्त किया है। अपनी सफलता के बारे में आरुष ने बताया कि यह उनका पहला प्रयास था। उन्होंने 11वीं कक्षा से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी थीं।

​आरुष के अनुसार, पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी और वे केवल व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

​असफलता से मिली सीख, हर्ष ने निरंतरता से पाई सफलता

हर्ष कुमार झा ने 119 में से 101.75 अंक प्राप्त कर ‘ऑल इंडिया रैंक’ 130 हासिल की है और छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान (स्टेट रैंक 2) प्राप्त किया है। हर्ष ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में उन्हें 5001 रैंक मिली थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दोबारा मजबूती के साथ तैयारी शुरू की।

​हर्ष का मानना है कि पढ़ाई में निरंतरता ने ही उन्हें सफलता दिलाई है। उनका कहना है कि पढ़ाई हर रोज होनी चाहिए, भले ही वह कुछ घंटों के लिए क्यों न हो, लेकिन उसमें गैप नहीं आना चाहिए। इसी मेहनत का नतीजा है कि इस बार उन्होंने शानदार रैंक हासिल की।

यह भी पढ़ें- CLAT 2026 का रिजल्ट जारी, आरुष तिवारी छत्तीसगढ़ में बने स्टेट टॉपर, 119 में से हासिल किए 102.5 अंक

​शहर के अन्य होनहारों का प्रदर्शन

इन दोनों के अलावा शहर के कई अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है:

​अनुष्का शर्मा: एआईआर 648 (छत्तीसगढ़ रैंक 10)

​शुभांकर बर्मनिया: एआईआर 804 (छत्तीसगढ़ रैंक 12)

​शुभ अग्रवाल: एआईआर 1114 (छत्तीसगढ़ रैंक 16)

​मुकुंद जैन: एआईआर 1342 (छत्तीसगढ़ रैंक 17)

​सिद्धि अग्रवाल: एआईआर 1839

​सृष्टि शुक्ला: एआईआर 2249 (छत्तीसगढ़ रैंक 31)

​ध्वज गुप्ता: एआईआर 2841 (छत्तीसगढ़ रैंक 40)

​आशिता सिंह: एआईआर 3168 (छत्तीसगढ़ रैंक 44)

​छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय ‘करियर लांचर रायपुर’ के शिक्षकों, स्टडी मटेरियल और मॉक टेस्ट को दिया। ‘करियर लॉयर रायपुर’ की सेंटर हेड प्रियंका सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Jamul Councillor Assaulted by Jeweler

January 21, 2026

केशकाल में 2 दिवसीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन:लोककला, शिल्प और जीवनशैली के प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर, 12 विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

January 21, 2026

कोरबा में ट्रैफिक जाम पर प्रशासन की बैठक:पाम मॉल सहित कई स्थानों पर जाम से निपटने की रणनीति बनी

January 21, 2026

Comments are closed.

R.O. No. 13486/116
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

056114
Views Today : 106
Views Last 7 days : 2032
Views Last 30 days : 7027
Total views : 72386
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.