Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » श्रीराम-केयर अस्पताल में कांस्टेबल की मौत, मजिस्ट्रियल जांच शुरू:4 डॉक्टर नहीं बता सके कैसे गई जान, बिसरा जांच की सलाह,परिजन बोले-केस दबाने की साजिश
Breaking News

श्रीराम-केयर अस्पताल में कांस्टेबल की मौत, मजिस्ट्रियल जांच शुरू:4 डॉक्टर नहीं बता सके कैसे गई जान, बिसरा जांच की सलाह,परिजन बोले-केस दबाने की साजिश

By adminMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 02 at 30810 am1777691770 1777976338
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 02 at 30810 am1777691770 1777976338
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्रीराम केयर अस्पताल में पथरी के इलाज के दौरान सरकंडा थाने में पदस्थ आरक्षक सत्यकुमार पाटले की मौत का मामला अब विवादों में घिर गया है। परिजनों के आरोप और हंगामे के बाद जिला प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदार आकाश गुप्ता ने परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण मरीज की हालत बिगड़ती गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने पहले किडनी में इंफेक्शन होने की बात कही थी। जबकि बाद में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जिसके चलते सिम्स के चार डॉक्टरों की टीम ने बिसरा जांच कराने की सलाह दी है। परिजनों ने मामले को दबाने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। PM रिपोर्ट के बाद असमंजस में प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और किसी तरह का आरोप न लगे, इसलिए सिम्स प्रबंधन ने पोस्टमार्टम के लिए चार डॉक्टरों की टीम गठित की थी। पीएम की पूरी प्रक्रिया का वीडियोग्राफी भी कराई गई है। सोमवार की शाम डॉक्टरों ने पीएम रिपोर्ट पुलिस को दे दी है, जिसमें उन्होंने मौत के कारणों का कोई उल्लेख ही नहीं किया है। डॉक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व कर उसकी जांच कराने की राय दी है। इस स्थिति में मजिस्ट्रियल जांच प्रभावित होने की आशंका है। कहा जा रहा कि जब तक मेडिकल के जानकार यानी कि विशेषज्ञ स्पष्ट राय नहीं देंगे, तब तक मामले की जांच आगे नहीं बढ़ सकती। ऐसे में अब बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मजिस्ट्रियल जांच हो सकती है। टीआई बोले- पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं टीआई एसआर साहू ने बताया कि सोमवार की देर शाम सिम्स के डॉक्टरों की टीम ने पीएम रिपोर्ट दे दी है, लेकिन इसमें डॉक्टरों ने अलग-अलग राय नहीं दी है। बल्कि सीधे तौर पर बिसरा प्रिजर्व कर सैंपल जांच के लिए भेजने की सलाह दी है। जानिए क्या पूरा मामला ? मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम एरमशाही निवासी सत्यकुमार पाटले (36) पुलिस विभाग में आरक्षक था, उसकी पोस्टिंग सरकंडा थाने में थी। 26 अप्रैल को उसके पेट में असहनीय दर्द हुआ, जिस पर वो इलाज कराने के लिए नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर अस्पताल पहुंचा। जांच के बाद डॉक्टरों ने पथरी की समस्या बताकर ऑपरेशन कराने की सलाह दी। परिजनों का आरोप है कि श्रीराम केयर अस्पताल में बिना चीरा लगाए सत्यकुमार का आपरेशन किया गया था, जिसके बाद दूसरे दिन वह बिल्कुल ठीक था। अचानक शाम को उसकी तबीयत बिगड़ी, तब करीब चार घंटे तक कोई विशेषज्ञ डाक्टर उसे देखने नहीं आया। आरोप है कि सही समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। परिजनों के हंगामा मचाने पर हास्पिटल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर एफआईआर की मांग परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही बतरने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस गंभीर मामले को अब दबाने की साजिश की जा रही है। यही वजह है कि मामले को टालने के लिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है। ताकि, लंबे समय तक जांच चलती रहे। उन्होंने कहा कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होगी तो परिजन और समाज के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रजही डैम में डूबने से छात्र की मौत:दोस्तों के साथ नहाने पहुंचा था, ट्यूब के दूर जाते ही गहरे पानी में डूबा

May 26, 2026

सख्ती के बाद भी नहीं थम रहा रेत का अवैध-परिवहन:बिलासपुर में जांजगीर-चांपा से रेत की सप्लाई, हाइवा, जेसीबी और ट्रैक्टर समेत 23 वाहन जब्त

May 26, 2026

जीपीएम में रेलवे पत्थरों से अवैध गिट्टी कारोबार का भंडाफोड़:राजस्व नुकसान का मामला, खनिज विभाग ने 2 करोड़ की वसूली कार्रवाई शुरू की

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072034
Views Today : 119
Views Last 7 days : 1921
Views Last 30 days : 5010
Total views : 94727
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.