Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » लोरमी के अंशुल शर्मा ने 10वीं बोर्ड में किया टॉप:99 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में प्रथम स्थान,शतरंज का ग्रैंड मास्टर बनने का सपना
Breaking News

लोरमी के अंशुल शर्मा ने 10वीं बोर्ड में किया टॉप:99 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में प्रथम स्थान,शतरंज का ग्रैंड मास्टर बनने का सपना

By adminApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2d7fbb74 0404 4d39 b609 e61090269c61 1777473739592
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2d7fbb74 0404 4d39 b609 e61090269c61 1777473739592
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में मुंगेली जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। लोरमी के अंशुल शर्मा ने 10वीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अंशुल शर्मा लोरमी के न्यू जनरेशन स्कूल के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले भर में खुशी का माहौल है। 10वीं में मुंगेली की नंदिता देवांगन ने 98.87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभठा की हेमा ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए। अंशुल शर्मा पढ़ाई के साथ-साथ शतरंज के भी उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं। उन्होंने विभिन्न आयु वर्गों में चार बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं जीती हैं। अंशुल का सपना शतरंज का ग्रैंड मास्टर बनना है। सीएमसी ओलंपियाड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन पढ़ाई में विशेष रुचि रखने वाले अंशुल ने सीएमसी ओलंपियाड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने वर्ष 2024 में देश में दूसरा और वर्ष 2025 में पहला स्थान प्राप्त किया था। अंशुल आगे सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। लोरमी की हरिविहार कॉलोनी में रहने वाले अंशुल के पिता सूर्यकांत शर्मा इंश्योरेंस एडवाइजर हैं, जबकि माता दमयंती शर्मा गोंडखाम्ही के शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। अंशुल तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनकी इस सफलता पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने फोन पर बधाई दी। जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार, एसपी भोजराम पटेल और जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे ने भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अंशुल के घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी जिले के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लोरमी के चैतराम साहू ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

A concrete road was built, but the mud left on the side is now causing problems for passersby.

May 13, 2026

कांग्रेस झूठे प्रचार से बना रही है राजनीतिक माहौल: गुप्ता

May 13, 2026

प्रशिक्षण: प्राध्यापकों ने सीखे डिजिटल शिक्षण के नए गुर

May 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070229
Views Today : 84
Views Last 7 days : 695
Views Last 30 days : 3414
Total views : 91386
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.