Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में करोड़ों का GST घोटाला, 27 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड निकला रोहन तन्ना
Breaking News

रायपुर में करोड़ों का GST घोटाला, 27 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड निकला रोहन तन्ना

By adminApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
29 04 2026 raipur gst scam 2026 29ap
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय ने रायपुर में एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए सरकारी खजाने को चूना लगा …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 29 Apr 2026 10:46:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Apr 2026 10:46:52 PM (IST)

रायपुर में करोड़ों का GST घोटाला, 27 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड निकला रोहन तन्ना
आरोपी रोहन तन्ना फिर रडार पर।

HighLights

  1. रायपुर में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट रैकेट का भंडाफोड़
  2. रायपुर के लोहा कारोबारी रोहन तन्ना ने बुना इसका जाल
  3. 7 करोड़ की चोरी का पुराना आरोपी रोहन फिर रडार पर

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। वस्तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआइ) ने रायपुर में एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है, जो फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए सरकारी खजाने को चूना लगा रहा था। जांच में सामने आया है कि मेसर्स सृष्टि कंस्ट्रक्शन नामक फर्म के जरिए करीब 27.80 करोड़ का फर्जी लेन-देन किया गया। इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड रोहन तन्ना बताया जा रहा है।

कागजी खानापूर्ति और करोड़ों की जालसाजी

डीजीजीआइ के अनुसार आरोपितों ने बिना किसी वास्तविक माल की आपूर्ति के केवल कागजी खानापूर्ति कर फर्जी बिल जारी किए। इस जालसाजी के जरिए 17.18 करोड़ का अवैध आइटीसी लाभ खुद प्राप्त किया गया और 10.62 करोड़ की राशि अन्य फर्मों को पास कर दी गई। यह कृत्य सीजीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 132 के तहत एक संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध है।

आरोपितों पर कार्रवाई और मास्टरमाइंड की तलाश

मामले में कार्रवाई करते हुए डीजीजीआइ ने चंदन गुप्ता नामक एक प्रमुख आरोपित को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। वर्तमान में वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। अब जांच की सुई मुख्य आरोपित रोहन तन्ना की ओर मुड़ गई है। लोहे के कारोबार से जुड़े तन्ना के खिलाफ पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह वर्ष 2021 में सात करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी मामले में गिरफ्तार हो चुका था और वर्तमान में जमानत पर बाहर था। अब उसकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- पैर दर्द का इलाज कराने आया था मासूम, अस्पताल की लापरवाही ने ली जान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

विभाग की सक्रियता और सख्त चेतावनी

डीजीजीआइ के प्रवक्ता ने बताया कि विभाग टैक्स चोरी रोकने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। इस घोटाले में शामिल अन्य कड़ियों और व्यक्तियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने चेताया है कि सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही मामले में कुछ और बड़े कारोबारियों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

JE, Lineman Caught Taking Rs 9,500 for Electricity Connection

May 25, 2026

सुशासन तिहार के बीच कल होगी साय कैबिनेट की बैठक:मंत्रालय में शाम 6 बजे जुटेंगे मंत्री, विकास-जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों के संकेत

May 25, 2026

बलौदाबाजार के रिंगनी में युवक पर चाकू से हमला:पूर्व विवाद पर रात 2 बजे घर में घुसकर की वारदात, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071944
Views Today : 182
Views Last 7 days : 2073
Views Last 30 days : 5032
Total views : 94604
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.