Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में महिला आरक्षण पर सामान्य-सभा में निंदा प्रस्ताव:15 मिनट में बैठक खत्म, 2023 में पारित विधेयक का पोस्टर लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Breaking News

बिलासपुर में महिला आरक्षण पर सामान्य-सभा में निंदा प्रस्ताव:15 मिनट में बैठक खत्म, 2023 में पारित विधेयक का पोस्टर लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

By adminMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777616201 comp 17 1777607309
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 17 1777607309
महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। वहीं कांग्रेस पार्षद दल ने सामान्य सभा का बहिष्कार किया और नारेबाजी की। साथ ही 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक के पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। नगर निगम की विशेष सामान्य सभा शुरू होने से पहले भाजपा पार्षद रंगानादम एक बार फिर चर्चा में रहे। पिछली बैठक में उन्होंने खुद मास्क लगाया था। सामान्य सभा से एक दिन पहले भाजपा पार्षद दल की बैठक में मेयर पूजा विधानी और रंगानादम के बीच तीखी बहस हुई थी। इसी के विरोध में सामान्य सभा के दिन रंगानादम मास्क लगाकर पहुंचे। गुरुवार को उन्होंने विपक्ष को चुप रहने का संदेश देते हुए कांग्रेस पार्षदों को मास्क बांटते नजर आए। 45 मिनट देरी से पहुंचे पार्षद लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराने में विपक्ष के सहयोग नहीं मिलने पर निंदा और विरोध दर्ज कराने के लिए नगर निगम सचिवालय में गुरुवार शाम 4 बजे विशेष सामान्य सभा प्रस्तावित थी। दोनों पक्षों के पार्षदों के देर से पहुंचने के कारण बैठक 45 मिनट देरी से शुरू हुई। राष्ट्रगान और छत्तीसगढ़ महतारी वंदना के बाद सभापति ने संक्षेप में विषय रखा और नेता प्रतिपक्ष कश्यप को बोलने के लिए आमंत्रित किया। कांग्रेस ने किया वॉकआउट, पोस्टर लेकर प्रदर्शन इस बैठक में महिलाओं के मुद्दे पर चर्चा होनी थी, फिर भी उप नेता प्रतिपक्ष संतोषी के बजाय भरत कश्यप बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई, पानी, टैक्स और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष सामान्य सभा बुलाने के बजाय भाजपा इसका उपयोग राष्ट्रीय मुद्दों के लिए कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने इसे पुराने बिल पर नई राजनीति बताया और वॉकआउट का ऐलान कर दिया। कांग्रेसी पार्षदों के बाहर जाते ही मेयर विधानी ने दो मिनट में अपना भाषण समाप्त किया और विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर सामान्य सभा खत्म कर दी। 2023 में पारित महिला विधेयक का पोस्टर पर प्रदर्शन सामान्य सभा का बहिष्कार करते हुए कांग्रेस पार्षदों ने 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक का पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा ने कांग्रेस को बताया महिला विरोधी वहीं सामान्य सभा के दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर वार किया। मेयर पूजा विधानी सहित भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए पोस्टर लेकर सभा स्थल के बाहर प्रदर्शन किया। महिला विधेयक पर निंदा प्रस्ताव, महिला पार्षदों को मौका नहीं महिलाओं के मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने वाले भाजपा और कांग्रेस के पार्षद ही 45 मिनट देरी से पहुंचे। चर्चा शुरू होने पर कांग्रेस की ओर से उप नेता प्रतिपक्ष संतोषी बघेल के बजाय नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप ने माइक संभाला, जबकि संतोषी बघेल को बोलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद मेयर पूजा विधानी ने महज दो मिनट में अपनी बात रखी और विशेष सामान्य सभा समाप्त हो गई। दोनों पक्षों की ओर से किसी भी महिला पार्षद को बोलने का मौका नहीं मिला।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सक्ती में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, जान से मारने की धमकी देकर रेप किया

May 30, 2026

D.Ed Protest Chhattisgarh | AAP Leader Uttam Jaiswal Fast

May 30, 2026

दुर्ग में सुशासन तिहार में जमकर हंगामा, VIDEO:भाजपा कार्यकर्ता से भिड़े जनपद CEO, बोले-तुम्हें जो करना है कर लो, चुपचाप सुनते रहे विधायक चंद्राकर

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072508
Views Today : 177
Views Last 7 days : 1666
Views Last 30 days : 5420
Total views : 95608
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.