Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » नशे में बेटे ने तलवार से मां-बाप पर किया वार:धार नहीं होने से बची जान; बालोद में ईंट बनाने का काम करता है परिवार
Breaking News

नशे में बेटे ने तलवार से मां-बाप पर किया वार:धार नहीं होने से बची जान; बालोद में ईंट बनाने का काम करता है परिवार

By adminMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 34 1777979910
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 34 1777979910
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नशे में धुत एक युवक ने अपने ही माता-पिता पर पूजा कक्ष में रखी तलवार से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी खुद भी बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि घायल दंपती को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया। मामला बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जमरुवा का है। सोमवार रात करीब 8 बजे 31 वर्षीय प्रमोद देवांगन नशे की हालत में घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह पूजा कक्ष में गया और वहां रखी तलवार निकालकर अपने पिता गणेश देवांगन (59) और मां कुमारी बाई देवांगन (55) पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में 3 उंगलियां कटी हमले में गणेश देवांगन के दाहिने हाथ की तीन उंगलियां कट गईं। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, कुमारी बाई देवांगन को भी सिर और हाथ में गहरी चोटें लगी हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं घायल गणेश देवांगन के मुताबिक, आरोपी उनका बड़ा बेटा है, जो बालोद के एक ईंट भट्ठे में काम करता है और औराभाठा में रहता है। परिवार में शादी के कारण वह गांव जमरुवा आया था। उन्होंने बताया कि अचानक नशे में वह गाली-गलौज करते हुए आया और बिना किसी वजह के तलवार से हमला करने लगा। हमले की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:सक्ती में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, जान से मारने की धमकी देकर रेप किया

May 30, 2026

D.Ed Protest Chhattisgarh | AAP Leader Uttam Jaiswal Fast

May 30, 2026

दुर्ग में सुशासन तिहार में जमकर हंगामा, VIDEO:भाजपा कार्यकर्ता से भिड़े जनपद CEO, बोले-तुम्हें जो करना है कर लो, चुपचाप सुनते रहे विधायक चंद्राकर

May 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072508
Views Today : 177
Views Last 7 days : 1666
Views Last 30 days : 5420
Total views : 95608
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.