Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन तलाश:28 दिन में 668 गुमशुदा लोग और बच्चे मिले, 7 राज्यों तक चली खोज, वीडियो कॉल के जरिए भी हुई पहचान
Breaking News

दुर्ग पुलिस का ऑपरेशन तलाश:28 दिन में 668 गुमशुदा लोग और बच्चे मिले, 7 राज्यों तक चली खोज, वीडियो कॉल के जरिए भी हुई पहचान

By adminMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 02 at 62023 pm 1777731080
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 02 at 62023 pm 1777731080
दुर्ग पुलिस ने एक महीने से भी कम समय में गुमशुदा लोगों को खोजने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। 1 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक चलाए गए ऑपरेशन तलाश के दौरान पुलिस ने कुल 668 गुमशुदा व्यक्तियों और बच्चों को ढूंढ निकाला। इनमें 295 पुरुष, 321 महिलाएं और 52 बच्चे शामिल हैं। बच्चों में 9 बालक और 43 बालिकाएं हैं। सभी को सुरक्षित उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। दुर्ग पुलिस ने इस ऑपरेशन के लिए कुल 40 टीमों का गठन किया था। बड़े थानों में दो-दो टीम और छोटे थानों में एक-एक टीम लगाई गई। हर टीम को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द ढूंढा जा सके। अन्य राज्यों में भी गई टीमें
पुलिस ने सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों में भी खोज अभियान चलाया। टीमों को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, गुजरात और राजस्थान भेजा गया। इन राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर काम किया गया, जिससे कई गुमशुदा लोगों का पता लगाया जा सका। प्रदेश के अंदर भी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद और बेमेतरा जैसे जिलों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मोबाइल लोकेशन ट्रैक के अलावा लोकल नेटवर्क का किया इस्तेमाल
पुलिस ने इस ऑपरेशन में इस बार तकनीक का भी अच्छा इस्तेमाल किया। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग, सूचना नेटवर्क और आपसी समन्वय से पुलिस को काफी मदद मिली। खास बात यह रही कि कई बालिग गुमशुदा लोगों को वीडियो कॉल के जरिए भी ट्रेस किया गया। इससे समय की बचत हुई और लोगों को जल्दी खोजा जा सका। कई मामलों में परिवारों को अपने लापता सदस्य के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में ऑपरेशन तलाश उनके लिए उम्मीद लेकर आया। जब लोग सुरक्षित वापस अपने घर पहुंचे तो परिवारों में खुशी का माहौल दिखा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नो एंट्री नियम बेअसर:एक घंटे में गुजरे 18 हाईवा, कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी

May 25, 2026

सुशासन तिहार के बीच कल होगी साय कैबिनेट की बैठक:मंत्रालय में शाम 6 बजे जुटेंगे मंत्री, विकास-जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों के संकेत

May 25, 2026

सिम्प्लेक्स कास्टिंग की डायरेक्टर संगीता शाह को हाईकोर्ट से राहत:जमीन सौदे के केस में कार्रवाई पर लगाई रोक, अग्रिम जमानत भी मिली, जिला कोर्ट ने खारिज की थी याचिका

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071907
Views Today : 111
Views Last 7 days : 2002
Views Last 30 days : 4961
Total views : 94533
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.