Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में इस साल बांधों में अब तक 90 प्रतिशत जलभराव, 19 डैम पूरे भरे
Breaking News

छत्तीसगढ़ में इस साल बांधों में अब तक 90 प्रतिशत जलभराव, 19 डैम पूरे भरे

By adminSeptember 29, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
28 09 2025 cg dams 2025928 151920
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई है। प्रदेश के सभी बांधों में पिछले साल की तुलना में इस साल जल भराव की स्थिति अच्छी है। बांधों में 90 प्रतिशत से अधिक जलभराव हो चुका है। प्रदेश में 19 बांध ऐसे हैं, जिनमें 100 प्रतिशत जल भर चुका है।

Publish Date: Sun, 28 Sep 2025 03:17:33 PM (IST)

Updated Date: Sun, 28 Sep 2025 03:20:47 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में इस साल बांधों में अब तक 90 प्रतिशत जलभराव, 19 डैम पूरे भरे
बड़े बांधों में 13.99 और मध्यम में 6.48 प्रतिशत अधिक जल संग्रहण

HighLights

  1. विगत वर्ष की तुलना में बड़े बांधों में 13.99 और मध्यम में 6.48 प्रतिशत अधिक जल संग्रहण
  2. 19 बांधों में 100 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। इसमें तीन बड़े और 16 मध्यम श्रेणी के बांध
  3. विगत वर्ष अब तक की बड़े बांधों में 76.12 और मध्यम में 87.13 प्रतिशत जल संग्रहण हुआ था

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया,रायपुर: प्रदेश में इस वर्ष अच्छी बारिश के चलते जल संसाधनों की स्थिति मजबूत हुई है। प्रदेश में 12 बड़े और 34 मध्यम श्रेणी के बांध हैं, जिसमें अब तक 90.66 प्रतिशत जल संग्रहण हो चुका है। विगत वर्ष की तुलना में बड़े बांधों में 13.99 और मध्यम में 6.48 प्रतिशत अधिक जल संग्रहण हुआ है।

naidunia_image

19 बांधों में 100 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। इसमें तीन बड़े और 16 मध्यम श्रेणी के शामिल हैं। वहीं, 10 बांधों में 90 प्रतिशत से अधिक जलभराव हो हुआ है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, विगत वर्ष अब तक की स्थिति में बड़े बांधों में 76.12 और मध्यम में 87.13 प्रतिशत जल संग्रहण हुआ था, जबकि वर्तमान में क्रमश: 90.11 व 93.61 प्रतिशत है।

वर्तमान में कई जिलों में पानी के लिए अन्य बांधों पर निर्भरता करीब-करीब समाप्त हो गई है। बांधों की स्थिति को देखते हुए उम्मीद है कि गर्मी के दिनों में रायपुर, दुर्ग सहित अन्य जिलों में पेयजल की परेशानी नहीं होगी।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति आने वाले रबी सीजन के लिए अनुकूल है। कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति और औद्योगिक उपयोग के लिए भी जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बांधों की निगरानी और अतिरिक्त जल के सुरक्षित निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

बड़े बांधों में जल भंडारण की स्थिति (प्रतिशत में)
बांध वर्ष 2025 वर्ष 2024
मिनीमाता बांगो 91.37 87.29
रविशंकर सागर 93.22 85.26
तांदुला जलाशय 100 84.26
दुधावा जलाशय 71.38 99.37
सिकासार बांध 94.32 89.75
खारंग जलाशय 100 94.65
सोंदूर जलाशय 75.47 74.64
मुरुमसिल्ली 99.36 99.54
कोडार जलाशय 54.70 55.55
मनियारी जलाशय 100 98.25
केलो जलाशय 71.77

88.23

अरपा भैंसाझार 68.19

74.41

वर्षवार जलभराव की स्थिति (27 सितंबर की स्थिति में)

  • वर्ष- 2025 : 90.66
  • वर्ष- 2024 : 87.62
  • वर्ष- 2023 : 77.86

इन जिलों के बांधों में शत-प्रतिशत जलभराव

  • बालोद का तांदुला
  • बिलासपुर का खारंग
  • मुंगेली का मनियारी
  • बालोद का खरखरा
  • बस्तर का कोसारटेडा
  • कांकेर का परलकोट
  • कवर्धा का चिरपानी
  • राजनांदगांव का मोंगरा
  • बिलासपुर का घोंघा
  • राजनांदगांव का मटियामोति
  • कवर्धा का कारा नाला
  • सरगुजा का बंकी
  • रायगढ़ का किंनकरी
  • सरगुजा का कुंवरपुर
  • राजनांदगांव का सुखा नाला
  • दुर्ग का खपरी
  • सरगुजा का बरनई
  • रायगढ़ का पुटकका नाला
  • कांकेर का मायना

यह भी पढ़ें- ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर भिजवा दिया जेल, छूटने के बाद इंजीनियर ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

इन जिलों के बांधों में 95 प्रतिशत से अधिक जलभराव

  • कोरबा का मिनीमाता (91.37)
  • धमतरी का गंगरेल (93.22)
  • धमतरी का सिकासार (94.32)
  • धमतरी का मुरूमसिल्ली (99.36)
  • बालोद गोंदली (98.58)
  • कवर्धा का सुतियापाट (96.96)
  • रायगढ़ का केदार (99.98)
  • कवर्धा का बेहारखार (98.25)
  • राजनांदगांव का धारा (99.21)
  • राजनांदगांव का घुमरिया (94.85)

इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है। जिससे बांधों में जलभराव की स्थिति अच्छी है। रबी सीजन में किसानों को पानी की समस्या नहीं होगी। पेयजल आपूर्ति और औद्योगिक उपयोग के लिए भी जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

-डॉ. निनाद बोधनकर, प्रोफेसर, भू-विज्ञान अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बकरीद से पहले गौ-तस्करी रोकने की मांग:GPM में विहिप ने प्रशासन को सौंपा आवेदन, सख्त कार्रवाई की मांग की

May 26, 2026

बीजेपी MLA पुरंदर मिश्रा से साइबर ठगी:ठगों ने MLA मिश्रा से ऐंठे 10 हजार रुपए, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पीए बनकर ट्रांसफर कराए पैसे

May 26, 2026

बिलासपुर में 10 साल की बच्ची से रेप:बाइक में घूमाने के बहाने वारदात, रात भर ढूंढते रहे रिश्तेदार, जंगल में पकड़ाया आरोपी

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072026
Views Today : 103
Views Last 7 days : 1905
Views Last 30 days : 4994
Total views : 94711
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.