Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ क्रिकेट को मिला नया ‘गुरु’, मध्य प्रदेश के अमय खुरासिया बने टीम के नए हेड कोच
Breaking News

छत्तीसगढ़ क्रिकेट को मिला नया ‘गुरु’, मध्य प्रदेश के अमय खुरासिया बने टीम के नए हेड कोच

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
30 04 2026 former india cricketer
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की क्रिकेट प्रतिभाओं को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का मार्गदर्शन मिलने जा रहा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमय खुरासिया को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है।

संघ और खुरासिया के बीच राज्य में क्रिकेट विकास को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। अमय खुरासिया मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले हैं।

पहली बार फाइनल तक का सफर

खास बात यह है कि उनके मार्गदर्शन में केरल क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के 74 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया था। ऐसे में उनके अनुभव से छत्तीसगढ़ क्रिकेट को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय करियर की बात करें तो खुरासिया 1999 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 1999 से 2001 के बीच 12 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसके अलावा 1989 से 2006 के बीच 119 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव भी उनके पास है।

23 साल का कोचिंग अनुभव

कोचिंग करियर में भी खुरासिया का रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। उन्होंने बीसीसीआई की लेवल-सी कोचिंग डिग्री प्राप्त की है और पिछले 23 वर्षों से प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

करीब 10 वर्षों तक मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन के मुख्य कोच रहते हुए उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को तैयार किया, जिनमें रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर और आवेश खान जैसे नाम शामिल हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं।

अमय खुरासिया: क्रिकेट प्रोफाइल

जन्म: 11 मई 1972, जबलपुर, मध्य प्रदेश

शैली: बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज

उपलब्धि: टीम इंडिया में डेब्यू से पहले यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास

क्रिकेट करियर

फर्स्ट क्लास: 119 मैच, 7,304 रन, औसत 40.8

शतक/अर्धशतक: 21 शतक, 31 अर्धशतक

वनडे डेब्यू: 1999, श्रीलंका के खिलाफ पुणे

कुल वनडे: 12 मैच, 149 रन

संन्यास: अप्रैल 2007

यह भी पढ़ें- बाल-बाल बचे 132 यात्री, लखनऊ-रायपुर फ्लाइट के रनवे पर आया बंदर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

BMW में रईसजादे की मस्ती का VIDEO:चलती कार की सनरूफ खोलकर गर्लफ्रेंड ने किया डांस; NH पर रफ्तार में दौड़ती रही गाड़ी

May 26, 2026

युवा-कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 35 से ज्यादा दावेदार:2 दिन तक चला इंटरव्यू;प्रदेश से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शनों में शामिल होने के फोटो-वीडियो दिखाए

May 26, 2026

मदीना मस्जिद के पास जमीन को लेकर विवाद गहराया:वक्फ बोर्ड और स्थानीय निवासी आमने-सामने, मौके पर पहुंचे अध्यक्ष ने लगाया कब्जे का आरोप

May 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072008
Views Today : 73
Views Last 7 days : 1875
Views Last 30 days : 4964
Total views : 94681
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.