Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में 11 केवी तार से बंदर की मौत:बिजली आपूर्ति बाधित, गौ सेवकों ने किया अंतिम संस्कार
Breaking News

कोरबा में 11 केवी तार से बंदर की मौत:बिजली आपूर्ति बाधित, गौ सेवकों ने किया अंतिम संस्कार

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
527022fb 2f40 4099 af3c 31db01460b18 1777631705403
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



527022fb 2f40 4099 af3c 31db01460b18 1777631705403
कोरबा शहर के कोसाबाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बंदर की 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना प्रभात डेरी के पास हुई, जिसके बाद इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर पिछले कई दिनों से शहरी क्षेत्र में घूम रहा था और स्थानीय लोग उसे खाने-पीने की चीजें देते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह उछल-कूद करते हुए प्रभात डेरी के पास पहुंचा और ऊपर से गुजर रहे 11 केवी तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति बहाल घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बिजली बंद होने की सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई। सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लाइन बंद कर सुधार कार्य किया और कुछ देर बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। विधि-विधान के साथ बंदर का अंतिम संस्कार बंदर की मौत की खबर मिलने पर कोरबा गौ सेवक दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को भी सूचित किया। गौ सेवा की गाड़ी उपलब्ध न होने पर कार्यकर्ताओं ने अपनी निजी गाड़ी में शव को ले जाकर पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। खुले तारों को कवर करने की मांग स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर मिलनसार था और किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता था। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है। वहीं, विद्युत विभाग से तारों की सुरक्षा को लेकर जवाब मांगा जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शहर में खुले तारों से आए दिन मवेशियों और वन्यजीवों की मौत की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिसके चलते लोगों ने प्रशासन से तारों को कवर करने या ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में घर के अंदर मिली महिला की लाश:पति ने देखा पत्नी को फंदे पर लटका, भागकर किया था लव-मैरिज, पुलिस जांच में जुटी

May 25, 2026

ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर दो-लाख ठगा:फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती से लिया पैसा, पुलिस ने दर्ज की FIR

May 25, 2026

नेता प्रतिपक्ष महंत बोले- रामभद्राचार्य भाजपा के प्रचारक:मनेंद्रगढ़ में ज्योत्सना महंत बोलीं- धर्म की आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071917
Views Today : 131
Views Last 7 days : 2022
Views Last 30 days : 4981
Total views : 94553
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.