पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने से वाहन के सामने का हिस्सा जल गया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुराने विवाद को लेकर घर के बाहर खड़ी स्कार्पियों में युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वाहन के सामने का हिस्सा जल गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोटमार में रहने वाला उपेश कुमार पटेल 18 साल ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता खेल कुमार पटेल के नाम से स्कार्पियों है।
जिसे गुरूवार की रात को घर के बाहर परछी में खड़ा किए थे। इसके बाद रात में सभी घर भीतर सो रहे थे। तभी तकरीबन साढ़े 12 बजे जब वह अचानक उठा, तो उसने देखा कि कार के सामने का हिस्सा में आग लगा हुआ है।
इसके बाद उपेश कुमार ने अपने परिजनों को आवाज लगाई और जब सभी बाहर निकले। इस दौरान गांव का रहने वाला अभय सिंह राजपूत और उसके साथी स्कूटी में बैठकर भाग गए। इसके बाद सभी ने मिलकर कार में लगे आग को पानी डाल कर बुझाया, लेकिन उसके सामने का हिस्सा पूरी तरह जल गया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने चक्रधर नगर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया
रेलवे स्टेशन के पास पहले मारपीट किया था उपेश ने रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि 3 जनवरी को जब वह स्कार्पियों वाहन से कोतरलिया रेलवे स्टेशन गया था, तब बिना कारण अभय सिंह राजपूत व उसके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी किया था।
इसके बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अभय सिंह राजपूत व उसके अन्य साथियों के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 326(F)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है।
आरोपियों की पतासाजी की जा रही इस संबंध में चक्रधर नगर थाना प्रभारी जीएल साहू ने बताया कि एक आरोपी के नाम से नामजद अपराध दर्ज किया है। उसकी तालाश की जा रही है।
उसके पकड़े जाने के बाद उसके अन्य साथियों का नाम पूछताछ किया जाएगा। स्कार्पियों के सामने का हिस्सा जला है। पुराने विवाद में घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।
<
