![]()
अभनपुर से बेलोंदी जा रहे एक युवक दिलीप भास्कर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब वे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 19 बी 4658 से अपने ससुराल जा रहा था।
.
जानकारी के अनुसार, भास्कर कथित तौर पर नशे की हालत में अपनी मोटरसाइकिल तेज गति से चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों के बीच बनी नाली में जा गिरी।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह डैमेज हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायल दिलीप भास्कर को नाली से बाहर निकाला।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
<
