अंबिकापुर के गांधीनगर में 48 वर्षीय युवक की बीती रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना में दो युवक एवं एक युवती शामिल बताए गए हैं। संदेहियों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने संदेही युवती को हिरासत में लिया है, वहीं दोनों युवक फरार हैं। मृतक
.
जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर में डेयरी फार्म के पास शनिवार सुबह एक घर के सामने युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर गांधीनगर पुलिस टीम पहुंची। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शव की शिनाख्त सुभाषनगर, वार्ड क्रमांक 2 निवासी बबलू मंडल के रूप में हुई है। वह शुक्रवार रात घर से निकला था और वापस घर नहीं लौटा।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
सीने में मारा चाकू, गले में भी निशान फारेंसिक जांच में मृतक बबलू मंडल के सीने में चाकू के निशान मिले हैं। कपड़ों में खून फैलकर सूख गया था। गले में भी निशान मिले हैं।
घटना की सूचना पर सीएसपी राहुल बंसल भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज की जांच करने पर रात में दो संदिग्ध युवक एवं एक युवती मृतक के साथ मारपीट करते दिखे। वे घटनास्थल से जाते हुए भी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं।

सीसीटीवी में कैद हुए संदेही
शुक्रवार को हुआ था विवाद मृतक बबलू मंडल के बेटे दीपू मंडल ने बताया कि रात 10.30 बजे तक उसके पिता घर के पास थे। आज सुबह उनका शव मिलने की जानकारी मिली।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को बबलू मंडल का विवाद एक युवती एवं एक युवक से हुआ था। विवाद में शामिल युवती सोनिया ही सीसी कैमरों में कैद हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। संदेही दो अन्य युवक फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मृतक लोहे के स्क्रैप का काम करता था।

पुलिस हिरासत में संदेही युवती
पकड़ी गई संदेही सोनिया आदतन नशेड़ी है। पुलिस विवाद को ही हत्या का कारण मान रही है। पुलिस ने शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
<
